- पांडेय गुट की प्रांतीय कार्य समिति ने बैठक कर सरकार को पांच अक्टूबर तक का समय दिये जाने का फैसला ,उसके बाद होगी बड़े आंदोलन की घोषणा : ओम प्रकाश त्रिपाठी
लखनऊ । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ( पाण्डेय गुट ) ने आज योगी सरकार को आगाह किया है कि शासन स्तर पर लंबित मुख्यमंत्री को प्रेषित मांगो के ज्ञापन पर संगठन से वार्ता कर पांच आक्टूबर तक सकरात्मक निर्णय न लिए जाने पर संगठन आर पार का संघर्ष करने पर मजबूर होगा।
इस आशय का निर्णय आज आर्य समाज गणेशगंज के सभागार में प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह पटेल की अध्यक्षता मे संपन्न हुई प्रादेशिक कार्य समिति की बैठक मेलिया गया है। यह जानकारी संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी एवं महामंत्री आशीष कुमार सिंह ने बैठक के पश्चात जारी अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति मे दी है।

शिक्षक नेताओं ने बताया कि बैठक मे चयन बोर्ड अधिनियम २२, मार्च २०१६ की धारा ३३ ( छ) की समय सीमा से अच्छा दित सभी तदर्थ शिक्ष कों को नियमित कर तदर्थवाद समाप्त करने, पुरानी पेंशन से अच्छादित शिक्षको का एन पी एस की धन राशि को जी पी एफ में अविलंब ट्रांसफर किये जाने में की जा रही घोर उपेक्षा पर बैठक मे गहरी नाराजगी/ आकोश व्यक्त किया गया और तत्काल प्रभावी कार्रवाई की ओर उच्च शिक्षा अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया गया ।

बैठक मे शिक्षा अधिकारियों द्वारा बड़े संघर्ष के बाद जारी नागरिक संहिता सिटीजन चार्टर को मूर्ति रूप न प्रदान किये जाने की ओर कार्य समिति ने अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा जी का ध्यान आकृष्ट कर तय समय सीमा के अंतर्गत लंबित मामलों के निस्तारण कराये जाने मे हस्त क्षेप किये जाने की मांग की गयी। बैठक को संरक्षक भगवान शंकर तृवेदी,डॉ शैलेंद्र द्विवेदी, जगदीश पांडेय, रमेश चंद्र सिंह, डॉ सुमन शुक्ला , डॉ सुरेंद्र शर्मा, बच्चु लाल भार ती,नंद कुमार मिश्र, मिथिलेश कुमार पांडेय, पंकज कुमार सिंह संजय वाजपेयी दिनेश सिंह, हरिश्च न्दसिंह वीरेंद्र बहादुर सिंह अजय सिंह सहित शिक्षक नेताओ ने अपने विचार व्यक्त कर उपेक्षा तमक रवैये की कटु आलोचना की।
