लखनऊ . महाराजा अग्रसेन विद्यालय इंटर कॉलेज मोती नगर ( Maharaja Agrasen Inter College, Motinagar, Lucknow ) के शिक्षकों को अगस्त माह का वेतन भुगतान अभी तक न किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. माध्यमिक शिक्षक संघ ( एकजुट) के प्रदेश अध्यक्ष सोहनलाल वर्मा ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आगाह किया है कि अगर दो दिन के भीतर शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं हुआ, तो फिर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का घेराव किया जाएगा campussamachar.com में महाराजा अग्रसेन विद्यालय ( Maharaja Agrasen Inter College, Motinagar, Lucknow ) के शिक्षकों को अब तक वेतन भुगतान किए जाने संबंधी समाचार प्रकाशित होने के बाद माध्यमिक शिक्षक संघ ( एकजुट ) में यह प्रतिक्रिया दी है.
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल वर्मा ने कहा कि महाराजा अग्रसेन विद्यालय इंटर कॉलेज ( Maharaja Agrasen Inter College, Motinagar, Lucknow ) के शिक्षकों की ओर से उनके संगठन को अभी तक किसी प्रकार की लिखी शिकायत नहीं मिली है . इसके बावजूद campussamachar.com ने इस मामले को उठाया है, तो निश्चित तौर पर शिक्षक संघ शिक्षकों के हितों की लड़ाई लड़ेगा . प्रदेश अध्यक्ष वर्मा ने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दो दिन का समय दिया जाता है कि वह महाराजा अग्रसेन विद्यालय इंटर कॉलेज ( Maharaja Agrasen Inter College, Motinagar, Lucknow ) के शिक्षकों को अगस्त माह का वेतन भुगतान करें , अन्यथा की स्थिति में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ( एकजुट ) शिक्षकों के वेतन भुगतान के मुद्दे को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ का घेराव करेगा.
अब यह देखना है महत्वपूर्ण होगा कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी महाराज अग्रसेन विद्यालय इंटर कॉलेज ( Maharaja Agrasen Inter College, Motinagar, Lucknow ) के शिक्षकों के वेतन भुगतान करने में कितना विलंब करते हैं या फिर माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट की चेतावनी के मद्देनजर वेतन भुगतान की प्रक्रिया पूरी करते हैं ?
यह भी पढ़ें
