लखनऊ . महाराजा अग्रसेन विद्यालय इंटर कॉलेज मोती नगर ( Maharaja Agrasen Inter College, Motinagar, Lucknow ) के शिक्षकों को अभी तक अगस्त माह का वेतन नहीं मिला है. आमतौर पर शिक्षकों को प्रत्येक माह की पहली तारीख को वेतन मिल जाता है, लेकिन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय लखनऊ की लचर कार्य प्रणाली और अनावश्यक अड़ंगेबाजी के कारण इस विद्यालय ( Maharaja Agrasen Inter College, Motinagar, Lucknow ) के शिक्षकों को आज 18 सितंबर तक अगस्त माह का वेतन भुगतान नहीं हो पाया है.
अनावश्यक रूप से वेतन बिल में अड़ंगेबाजी करने के कारण इस विद्यालय ( Maharaja Agrasen Inter College, Motinagar, Lucknow ) के शिक्षकों और प्रधानाचार्य ने 12 सितंबर को जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र पांडे से मुलाकात की थी , उन्हें सभी प्रकार की जरूरी जानकारियां भी उपलब्ध कराई और वेतन भुगतान करने का आग्रह भी किया. बावजूद इसके वेतन भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है . राजधानी के महाराजा अग्रसेन विद्यालय के शिक्षकों की इस दर्द को सुनने के लिए न तो जिला विद्यालय निरीक्षक रूचि दिखा रहे हैं और ना ही माध्यमिक शिक्षक संघ से जुड़े अनगिनत शिक्षक संगठन.
वेतन के लिए परेशान शिक्षकों ( Maharaja Agrasen Inter College, Motinagar, Lucknow ) की समझ में नहीं आ रहा है कि उनकी क्या गलती है ? हैरत की बात यह है कि जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र पांडेय की ओर से महाराजा अग्रसेन विद्यालय ( Maharaja Agrasen Inter College, Motinagar, Lucknow ) के प्रधानाचार्य या प्रबंधक को ऐसा कोई भी पत्र जारी नहीं किया गया है, जिसमें नियमानुसार वेतन रोकने का जिक्र किया गया हो , हैरत की बात यह भी है कि शिक्षा भवन में ही मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, मंडलीय उप शिक्षा निदेशक जैसे वरिष्ठ अधिकारी बैठते हैं . इन दोनों अधिकारियों ने भी महाराजा अग्रसेन विद्यालय ( Maharaja Agrasen Inter College, Motinagar, Lucknow ) के शिक्षकों के वेतन भुगतान में हो रहे विलंब का न तो स्वत : संज्ञान लिया और ना ही शिक्षकों की इस पीड़ा को समझा .
वैसे भी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय लखनऊ में शिक्षकों के अनगिनत प्रकरण लंबित हैं . इनमें वेतन विसंगति, प्रमोशन सहित अनेक अनेक देय भुगतान शामिल हैं . बावजूद इसके जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से शिक्षकों और कर्मचारियों की समस्याओं की उचित और विधि सम्मत समाधान के लिए ठोस प्रयास नहीं किया जा रहे हैं . जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आए दिन बड़ी संख्या में ऐसे पीड़ितों की भीड़ लगती है और उन्हें अगले दिन आने के लिए कह दिया जाता है , और अधिकारियों को किसी प्रकार की फिक्र नहीं है . महाराजा अग्रसेन विद्यालय ( Maharaja Agrasen Inter College, Motinagar, Lucknow ) के शिक्षकों के वेतन भुगतान का मामला एक ज्वलंत प्रकरण है और जिला विद्यालय निरीक्षक के पास वेतन भुगतान रोकने या वेतन भुगतान में विलंब होने की कोई ठोस वजह नहीं है,
महाराजा अग्रसेन विद्यालय इंटर कॉलेज ( Maharaja Agrasen Inter College, Motinagar, Lucknow ) के प्रधानाचार्य डॉक्टर के के तिवारी ने बताया कि उन्हें वेतन भुगतान अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है .
