लखनऊ .लखनऊ विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (FOET), न्यू कैंपस में पूर्व-ओजोन दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डीन, फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, प्रो. एस. पी. सिंह के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में ओजोन परत के महत्व, उसके संरक्षण तथा पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और ओजोन परत के संरक्षण एवं पर्यावरणीय चुनौतियों से संबंधित रचनात्मक पोस्टर प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. खुशबू वर्मा एवं डॉ. दीपक गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को ओजोन परत के संरक्षण तथा पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता और रचनात्मक अभिव्यक्ति ने कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावशाली बनाया।
