लखनऊ . उत्तर प्रदेश जन कल्याण समिति” द्वारा संस्था के संरक्षक छोटे लाल सिंह के आवास एफ ब्लाक राजाजीपुरम् कालोनी, लखनऊ में ” में ‘विश्व हिंदी दिवस ‘का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष शिवा कान्त त्रिपाठी द्वारा की गई।मुख्य अतिथि के रूप में हिन्दी के विद्वान एम.एल.द्विवेदी उपस्थित थे। चंद्र पाल सिंह , नवीन बैसवारी व रमा कान्त शुक्ल द्वारा कविता पाठ किया गया।

हिन्दी दिवस पर विद्वानों ने अपनी बात रखी व केन्द्रीय सरकार से माँग की कि “हिन्दी” को राष्ट्र भाषा का दर्जा दिलाया जाय।

कार्यक्रम में राज कुमार बाजपेई, तुलसी राम मिश्र,अशोक कुमार शुक्ल,शिव शंकर सिंह,एस.बी.मौर्य,राजेन्द्र श्रीवास्तव,सीमा शर्मा,मनोरमा सिंह,त्रिलोक चंद्र शर्मा,जितेन्द्र सिंह,मुसाफिर सिंह,राकेश मिश्र,श्रीकान्त गुप्ता,इन्द्र मणि अवस्थी , अखण्ड प्रताप सिंह,शम्भू दयाल मिश्र,करुणेश शुक्ल,सुरेश मिश्र,श्याम सिंह राठौर,मोहित अवस्थी, रमेश रस्तोगी , बी.एल.सेंगर आदि मौजूद थे।कार्यक्रम की कुछ झलकियाँ देखें।
