लखनऊ. नगराम क्षेत्र स्थित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज, बहरौली में ‘हिंदी दिवस’ के शुभ अवसर पर विविध साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच भाषण और हिंदी भाषा पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न (क्विज) प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:
भाषण प्रतियोगिता:
प्रथम स्थान: सिमर गोस्वामी (कक्षा 6 ‘ए’)
द्वितीय स्थान: अंकिता (कक्षा 8)
तृतीय स्थान: लाची (कक्षा 8 ‘ए’)
हिंदी भाषा क्विज प्रतियोगिता (बहुविकल्पीय प्रश्न):
प्रथम स्थान: उज्जवल (कक्षा 12 ‘सी’)
द्वितीय स्थान: आनंद (कक्षा 12 ‘सी’)
कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक अमित कुमार द्वारा किया गया। वहीं, पूरे कार्यक्रम के संयोजन और व्यवस्था में शिक्षक संजय अवस्थी, श्रीकांत एवं अंजू वर्मा का विशेष योगदान रहा। विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को हिंदी के महत्व से अवगत कराया। विजेताओं को उनकी उत्कृष्ट प्रतिभा के लिए प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने ने शिक्षण सामग्री लेकर पुरस्कृत किया एवं बधाई दिया।

