लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की जनपद लखनऊ की नवीन कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है । इसमें जिला अध्यक्ष पद पर डॉ लाल प्रताप सिंह चुने गए हैं , जबकि उपाध्यक्ष पद पर डॉ ओंकार नाथ मिश्रा और डॉक्टर रीता टंडन का चुनाव किया गया है। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद जनपद लखनऊ की एक आवश्यक बैठक 8 सितंबर 2026 को एमकेएसडी इंटर कॉलेज पेपर मिल कॉलोनी निशातगंज लखनऊ में आयोजित की गई। इसमें प्रांतीय निर्देशों के अनुपालन में लखनऊ कार्यकारिणी का गठन किया गया और बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से जिला इकाई के पदाधिकारी का चुनाव किया है।

संगठन के मीडिया प्रभारी एवं प्रादेशिक मंत्री राम बहादुर सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्य परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ की जिला इकाई के जिला अध्यक्ष पद पर डॉ लाल प्रताप सिंह का चुनाव किया गया है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर डॉ ओंकार नाथ मिश्रा और डॉक्टर रीता टंडन चुने गए हैं । इसी प्रकार जिला मंत्री पद पर डॉक्टर गजेंद्र कुमार मिश्रा , डॉक्टर उर्मिला सिंह चुनी गई है । संयुक्त मंत्री पद के लिए डॉक्टर शिवकुमार यादव , डॉक्टर हरगोविंद मिश्रा चुने गए हैं. कोषाध्यक्ष पद के लिए डॉक्टर राधा मोहन मिश्रा एवं आय व्यय निरीक्षक पद के लिए वीरेंद्र प्रसाद लेखवार चुने गए हैं . मीडिया प्रभारी के पद पर डॉक्टर लीना मिश्रा चुनी गई है । क्रम में प्रधानाचार्य परिषद के लखनऊ इकाई में क्षेत्रीय मंत्री के रूप में निशा श्रीवास्तव, प्रीति कटियार, दिव्या श्रीवास्तव , शशि बाला, प्रमोद तिवारी, अनिल कुमार वर्मा, राजकुमार सिंह, राजन द्विवेदी एवं डॉक्टर अर्चना पाठक का चुनाव हुआ है। कार्यकारिणी सदस्य के दो पदों के लिए चुनाव हुआ । इसमें अरुण कुमार और सूर्य बाला चुनी गई है।
नव गठित इकाई के अध्यक्ष एवं मंत्री ने संगठन की मजबूती, प्रधानाचार्य की न्याय संगत समस्याओं के समाधान तथा शिक्षण की वातावरण को और बेहतर बनाने के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की संरक्षक डॉक्टर ( मेजर ) जेपी मिश्र, प्रदेशीय मंत्री राम बहादुर सिंह एवं उपस्थित प्रधानाचार्य ने नवगठित कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
