लखनऊ. पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय राजाजीपुरम लखनऊ में कुंवर ज्योति प्रसाद वार्ड मलिन बस्ती के 50 परिवारों में पोषण माह (1 सितंबर 2026 से 8 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत महिलाओं के पोषण एवं स्वास्थ्य की जानकारी हेतु प्राचार्य प्रोफेसर शिवानी श्रीवास्तव के संरक्षण में सर्वे का आयोजन किया गया।

सर्वे की रिपोर्ट यह बताती है कि मलिन बस्ती में महिलाओं की स्थिति चिंताजनक है, लगभग 82% परिवारों में जहां एक और परिवार की मासिक आय औसतन 10000 है वहीं दूसरी ओर महिलाओं के आहार में फल, दूध, सब्जी, दाल जैसे पोषक आहार पर्याप्त मात्रा में सम्मिलित नहीं है जिसके कारण महिलाओं में कमजोरी एवं एनीमिया के लक्षण देखने को मिले साथ ही उनके आहार में कैलोरी और प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा में कमी देखी गई। सर्वे रिपोर्ट यह भी बताती है कि लगभग 72% महिलाओं को पास के स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध होने वाली सुविधाओं की भी पर्याप्त जानकारी नहीं है।

महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता संबंधी भी किसी प्रकार की शिक्षा नहीं मिली है। विद्युत एवं प्रकाश की भी उचित व्यवस्था घरों में नहीं देखी गई। पीने का पानी भी स्वच्छ नहीं है। संपूर्ण सर्वे आयोजन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना, गृह विज्ञान विभाग, ललित कला क्लब के संयुक्त तत्वावधान के अंतर्गत किया गया। प्रो किरण सिंह, प्रो मिशु सिंह, डॉ निशी मिश्रा, डॉ शेफाली तथा डॉ विशाल वर्मा के अमूल्य सहयोग से एवं छात्राओं के उत्साह पूर्वक प्रतिभागिता से यह सर्वे पूर्ण हुआ।
Trending video
