उन्नाव . संस्कार भारती महर्षी नगर उन्नाव की ओर से गुरु पूर्णिमा के उपलक्षय में आयोजित गीत संध्या एवं सम्मान समारोह में लखनऊ के प्रतिष्ठित साहित्यकार राम प्रकाश त्रिपाठी ‘प्रकाश’ जी को सम्मानित किया गया . उन्नाव के गणेश मंडपम सिविल लाइंस उन्नाव में आयोजित समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में राज बहादुर सिंह चंदेल शिक्षक विधायक उन्नाव कानपुर , उन्नाव के शहर विधायक पंकज गुप्ता रहे , जबकि मुख्य वक्ता रूप के रूप में डॉक्टर ए के दीक्षित सेवानिवृत प्रधानाचार्य डीएसएन कॉलेज उन्नाव, अनिरुद्ध सौरव उपाध्यक्ष संस्कार भारती एवं सुबोध आर्य राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध साहित्यकार रहे . समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों को सम्मानित किया गया, इनमें साहित्य के क्षेत्र में राम प्रकाश त्रिपाठी ‘प्रकाश’ को सम्मानित किया गया .

इस समारोह में राम प्रकाश त्रिपाठी ‘प्रकाश’ जी को अंगवस्त्रं एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया, उन्हें यह पुरस्कार साहित्य क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए दिया गया है, उल्लेखनीय है कि राम प्रकाश त्रिपाठी ‘प्रकाश’ जी ने अब तक साहित्य की विभिन्न विधाओं में दो दर्जन से अधिक पुस्तकों, खंडकाव्य , काव्य संग्रह की रचना की है .

वे इस समय देश के चर्चित साहित्यकार, गीतकार और लेखक हैं , मंचस्थ कवियों में उनकी पहचान एक देशभक्त , संवेदनशील कवि के रूप में होती है, उन्हें अब तक कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं . वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हाथों में हाल ही में सम्मानित हुए हैं ,.

राम प्रकाश त्रिपाठी ‘प्रकाश’ को सम्मानित किए जाने पर साहित्य जगत में खुशी की लहर है और उन्हें शुभकामनाएं व बधाई दी है.
यह भी पढ़ें
