- मंडलीय संगोष्ठी का आयोजन
लखनऊ , लखनऊ मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं भारत स्काउट और गाइड, उत्तर प्रदेश के स. प्रादेशिक आयुक्त डा. प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में राजकीय इंटर कॉलेज, हुसैनाबाद, लखनऊ में मंडलीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी में जिला संस्था लखनऊ के संरक्षक एवं उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष/प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र, डायट के प्रवक्ता श्री राम प्रवेश, राजकीय इ.का. के प्रधानाचार्य अमित कुमार सिंह, लखनऊ के मुख्यायुक्त डा. जे.पी. मिश्र, जिला सचिव अनिल शर्मा, सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त सुश्री गरिमा पाल सहित मंडल के विभिन्न जनपदों के जिला मुख्यायुक्त, जिला सचिव, जिला संगठन आयुक्त, जिला प्रशिक्षण आयुक्त, लीडर ट्रेनर एवं एडल्ट रिसोर्स ने सहभागिता की।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए डा.प्रदीप कुमार ने जिला संगठन एवं प्रशिक्षण आयुक्तों को अधिकाधिक छात्र/छात्राओं को स्काउटिंग एवं गाइडिंग से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने “जब जागो तभी सवेरा” का संदेश देते हुए लखनऊ मंडल को देश में सर्वोच्च स्थान दिलाने के लिए प्राण-पण से जुटने का आवाहन किया। संगोष्ठी का संचालन प्रदेशिक संगठन आयुक्त एवं लखनऊ मंडल की नोडल अधिकारी सुश्री रविन्द्र कौर सोखी ने किया तथा आभार प्रदर्शन लखनऊ के संरक्षक डा. आर.पी. मिश्र ने किया।
Trending Video
