लखनऊ, 29 जुलाई, एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके अमूल्य योगदान को नमन किया। शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के जीवन निर्माण एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने प्रेरणादायक भाषण, भक्ति गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति में गुरु के सर्वोच्च स्थान एवं उनके महत्व को रेखांकित किया।
इस अवसर पर एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के निदेशक श्री मनीष सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु ही वह मार्गदर्शक शक्ति हैं, जो विद्यार्थियों को ज्ञान, संस्कार एवं उत्कृष्टता की राह पर अग्रसर करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने गुरुजनों का सदैव सम्मान करने तथा उनके द्वारा दिए गए जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्था ने भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण तथा गुणवत्तापूर्ण एवं मूल्यपरक शिक्षा प्रदान करने के अपने संकल्प को पुनः दोहराया।
यह भी पढ़ें
