लखनऊ, 29 जुलाई , श्याम सुंदर जमुनादीन इंटर कॉलेज फैजुल्लागंज लखनऊ (Shyam Sunder Jamunadeen Inter College Lucknow ) में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड का तीन दिवसीय प्रशिक्षण / सोपान संपन्न हुआ . इन तीन दिवसों में स्काउट गाइड को संगठन के उद्देश्यों और विभिन्न समाज सेवा के कार्यों, अनुशासन, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने सहित विभिन्न प्रकार के सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिए गए.
विद्यार्थियों को भारत स्काउट गाइड संस्था को देश सेवा का पर्याय मानते हुए स्काउट गाइड को सीख दी गई कि वे जीवन में आगे बढ़ाने के लिए परोपकारी बनें, गरीब दीन दुखी लोगो की मदद करें, अनपढ़ बच्चों को पढ़ायें , पौधारोपण करें , जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करें और स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों के लिए भी लोगों को जागरूक कर सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में उन्हें बताएं ताकि भी अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपना जीवन स्तर सुधारें ,
तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन के अवसर पर जिला मुख्य आयुक्त लखनऊ डॉ जितेंद्र प्रकाश मिश्र ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की सराहना की. उन्होंने कहा कि तीन दिन तक स्काउट गाइड ने बड़ी मेहनत और लगन के साथ इस शिविर में भाग लिया है और उन्हें संस्था के विभिन्न प्रकार के कार्य उद्देश्यों की भली प्रकार जानकारी दी गई है. उन्होंने कहा कि अब यह विद्यार्थी सामाजिक सेवा और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें . उन्होंने कहा कि भारत स्काउट गाइड में अनुशासन , देश प्रेम की महत्वपूर्ण है. इसलिए सभी विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर जीवन जीना चाहिए.

इस अवसर पर एसएसजेडी इंटर कॉलेज (Shyam Sunder Jamunadeen Inter College Lucknow ) के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने सोपान शिविर के आयोजन और उसके समापन से जुड़े विभिन्न प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की . विद्यालय की प्रबंधक चंद्रकांत मिश्रा ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन दिए और कहा कि विद्यालय (Shyam Sunder Jamunadeen Inter College Lucknow ) के विद्यार्थी लगातार सामाजिक शैक्षिक कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं , उन्होंने बताया कि यूपी बोर्ड 2026 में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक लाकर समाज, अपने माता-पिता तथा विद्यालय का गौरव बढ़ाया है .

. विद्यालय (Shyam Sunder Jamunadeen Inter College Lucknow ) की प्रबंधक चंद्रकांत मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा देने के लिए एसएसजेडी इंटर कॉलेज में न केवल वातानुकूलित क्लासरूम बनाए गए हैं बल्कि नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए बड़ी मात्रा में खेल सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है . प्ले ग्राउंड में भी बच्चों को नियमित रूप से प्रार्थना शैक्षिक गतिविधियां एवं सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित किया जाता है . उन्होंने कहा कि इस सावन मास में छात्र अधिक से अधिक पौधरोपण करें और रोपण के लिए दूसरों को भी जागरूक करें ताकि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मजबूत किया जा सके .. इस अवसर पर स्काउट गाइड ने गीत मनोहरी गीत प्रस्तुत किया और इसी के साथ शिविर का समापन हो गया.
यह भी पढ़ें
