- स्व. श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से जय कौशिक सम्मानित हुए.
- देशभर से 700 आवेदनो में 250 शिक्षकों का चयन 15 जुलाई को रायपुर में हुआ सम्मान,उत्कृष्ट कार्य करने वाले बिलासपुर जिले से सबसे ज्यादा 20 शिक्षक सम्मानित .
बिलासपुर, 15 जुलाई , शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए 15 जुलाई 2026 को शाम 5 बजे एक भव्य राष्ट्रीय समारोह का आयोजन किया गया । राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत द्वारा आयोजित “स्व. श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह-2026” का आयोजन मधु पिल्ले चौक, शांति नगर, रायपुर स्थित वीमतारा में संपन्न हुआ । यह प्रतिष्ठित समारोह भूतपूर्व प्रधानपाठक स्वर्गीय हरिवंश मिश्र जी की पुण्य स्मृति को समर्पित है, जिनका संपूर्ण जीवन शिक्षा, अनुशासन और समाज सेवा के लिए समर्पित रहा।
इस गरिमामय समारोह के मुख्य अतिथि हरिभूमि समूह के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी रहे ,जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता एन.आर. स्टील, रायगढ़ के संस्थापक व प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं समाजसेवी संजय अग्रवाल रहे ,विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के पूर्व विभागाध्यक्ष (भाषा विज्ञान) व रेल मंत्रालय (भारत सरकार) के राजभाषा हिंदी सलाहकार डॉ. चितरंजन कर, तथा राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पूर्णानंद मिश्रा जी उपस्थित रहें ।

इस वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए देश भर से लगभग 700 आवेदन प्राप्त हुए थे। राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों के एक उच्चस्तरीय पैनल ने निर्धारित मानकों के आधार पर सभी आवेदनों का गहन मूल्यांकन और भौतिक सत्यापन किया। पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी और गुणवत्ता आधारित चयन प्रक्रिया के बाद देश के विभिन्न राज्यों से कुल 250 उत्कृष्ट शिक्षकों को अंतिम रूप से इस सम्मान के लिए चुना गया है।
इस प्रतिष्ठित पुरस्कार हेतु बिलासपुर जिले से 20 उत्कृष्ट कार्य, नवाचार, सृजनात्मक कार्य करने वाले शिक्षकों का चयन किया गया है, जिनमें व्याख्याता जय कौशिक जो कि सेजेस तिफरा मे पदस्थ हैं और अभी इन्हें राज्यपाल शिक्षक सम्मान से 5 सितंबर 2026 को राज्यपाल छत्तीसगढ़ के हाथों सम्मानित किया जाएगा सहित बिलासपुर के उत्कृष्ट शिक्षक सुशील कुमार पटेल, बलदाऊ सिंह श्याम, मनोज यादव रतनपुर, मनोज यादव, योगेश करंजगांवकर, कलेश्वर साहू, तृप्ति यादव, निशा अवस्थी, लक्ष्मी माल्या, राजेश यादव, अनिल शर्मा, संतोषी यादव, आशा उज्जैनी, प्रवीण मिश्रा, रागिनी मिश्रा, विपिन मनहर, मंजू बाला जायसवाल, रंजना शर्मा और संगीता सानन शामिल हैं।

संस्था के अनुसार, यह सम्मान केवल एक पुरस्कार नहीं है, बल्कि चयनित शिक्षकों द्वारा अपने विद्यालयों और समुदायों में गुणात्मक शिक्षा, नवाचारी शिक्षण पद्धतियों, बाल-केंद्रित गतिविधियों, नैतिक मूल्यों के संवर्धन, डिजिटल शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों का एक राष्ट्रीय अभिनंदन है।

संस्था के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जितेन्द्र मिश्रा ने बताया कि यह आयोजन देशभर के शिक्षकों को एक साझा मंच प्रदान करेगा, जहाँ वे अपने अनुभवों और नवाचारों को साझा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि जब एक शिक्षक सम्मानित होता है, तो पूरी शिक्षा व्यवस्था, उसके विद्यार्थी और समाज का भविष्य सम्मानित होता है।इस गरिमामय राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में कई महिने से पदाधिकारी जुटे थे राष्ट्रीय स्तर के इस सम्मान प्राप्त करने सभी शिक्षकों को बहुत बहुत बधाई।
