बाबागंज/ बहराइच, 11 जुलाई , संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश(बौद्ध शौध संस्थान लखनऊ) के तत्वावधान में आज भारत नेपाल सीमावर्ती इलाके में स्थित “देव संस्कृति ग्रामोदय इंटर कॉलेज रामपुर” परिसर में पर्यावरण व जल संरक्षण विषयक चौपाल का आयोजन कर पर्यावरण का सामूहिक संकल्प लिया गया तथा पर्यावरण विषयक आधारित निबंध व वादविवाद प्रतियोगिता में सहभागी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थियों के अलावा शिक्षक, अभिभावक, पर्यावरणविद वन कर्मी अधिकारी व एस०एस०बी कर्मी तथा उप सेना नायक आदि उपस्थित रहे।

संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित पर्यावरण जल संरक्षण चौपाल का शुभारंभ सीमावर्ती क्षेत्र के विभिन्न इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा वृक्ष गंगा अभियान यात्रा निकालकर लोगो को हरीतिमा संवर्धन का प्रभावी संदेश दिया गया।आयोजित चौपाल को संबोधित करते हुए उप सेना नायक (42 वाहिनी) एम०एस०बेनीवाल ने कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है हम सबका दायित्व बनता है कि अपने आस पास खाली पड़े स्थानों विद्यालय परिसरो में अधिकाधिक संख्या में पेड़ लगाए तथा उनका संरक्षण भी करे तभी जल व जीवन संरक्षित रह सकेगा।
रेंजर अब्दुल्लागंज पंकज साहू ने कहा कि भारत नेपाल सीमावर्ती इलाकों में वन विभाग की ओर से लगातार सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है तथा स्थानीय जन सहयोग से रोपित वृक्षों के संरक्षण का प्रभावी प्रयास भी किया जा रहा है ।उन्होंने बताया कि सीमावर्ती वन्य क्षेत्र का लगातार दायरा बढ़ रहा है और अब्दुल्लागंज(चरदा) वन्य क्षेत्र में बाघ, तेंदुआ व हिरण प्रजाति के जंगली जानवरो की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है वन्यजीव प्रेमियों के लिए यह हर्ष का विषय है।
यह भी पढ़ें
कार्यक्रम आयोजक संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट (अध्यक्ष)महामना मालवीय मिशन ने बताया कि पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए समान विचारधारा वाले संगठनों गायत्री परिवार, संघ परिवार व शिक्षा जगत तथा पर्यावरणविदो से समन्वय बनाकर गांव गांव में पर्यावरण व जल संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है विद्यालय परिसर , धार्मिक स्थल व सरयू नदी के तटीय इलाकों में पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर उनको संरक्षित करने का प्रभावी प्रयास भी किया जा रहा है।कार्यक्रम का संचालन करते हुए विद्यालय परिवार संरक्षक प्रवक्ता राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीणांचल इलाको के बालिकाओं को शिक्षित व दीक्षित करने के लिए विद्यालय में लगातार प्रभावी प्रयास किया जा रहा है तथा अन्य सामाजिक व धार्मिक संगठनों का सतत सहयोग भी लिया जा रहा है।

धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य शुभम श्रीवास्तव ने किया विद्यालय परिवार के बच्चों ने विद्यालय परिसर से आस पास के गांवों में फलदार वृक्षों को हाथ में लेकर पर्यावरण संबंधित गीत गाते हुए व गगनभेदी नारे लगाकर समूचे वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से डिप्टी रेंजर रुपईडीहा विनय राणा, वन दरोगा ब्रम्ह देव, चरदा डिप्टी रेंजर संभु नाथ यादव,वन रक्षक अवनीश कुमार, रघुनाथ शर्मा, प्रवक्ता वरुण श्रीवास्तव,आचार्य (विद्या मंदिर) अनिल शर्मा, गायत्री बाल संस्कार शाला संचालिका रेखा श्रीवास्तव,गायत्री परिजन जगत राम वर्मा, सौरभ श्रीवास्तव, समाज सेवी राघवेंद्र शर्मा, समाज सेवी रुद्र प्रताप मिश्रा, सरिता शर्मा, देवेश शर्मा,शिक्षा शास्त्री समाजसेविका डॉ तस्लीम जैदी आदि उपस्थित रहे ।समापन अवसर पर पर्यावरण विषयक आयोजित प्रतियोगिता में सहभाग करने वाले विद्यार्थियों व पर्यावरणविदो को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा पर्यावरण व जल संरक्षण जन जागरण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सामुहिक संकल्प भी लिया गया।
Trending Video
