लखनऊ , 11 जुलाई , नेता जी सुभाष चन्द्र बोस राजकीय गर्ल्स डिग्री कालेज अलीगंज लखनऊ ( Netaji Subhash Chandra Bose Government Girls Postgraduate College, Lucknow ) की प्राचार्य प्रोफेसर शालिनी श्रीवास्तव तथा प्रो विनीता लाल और डाक्टर भाष्कर शर्मा ने लखनऊ विवि के कुलपति प्रो जे पी सैनी जी (Prof. Jai Prakash Saini ) से शिष्टाचार भेंट की.
इस अवसर पर प्राचार्य जी ने कुलपति प्रो जे पी सैनी जी (Prof. Jai Prakash Saini ) को महाविद्यालय आने का आमंत्रण भी दिया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया । डाक्टर भाष्कर शर्मा ने इस भेंट को लेकर सोशल मीडिया में लिखा ” अत्यंत सकारात्मक और नवोन्मेषी स्वभाव वाले कुलपति जी (Prof. Jai Prakash Saini ) की विनम्रता और विद्वता को सादर प्रणाम ।”

नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय (NSCBGGDC) अलीगंज, लखनऊ में स्थित एक प्रमुख सरकारी महिला महाविद्यालय है। 1997 में स्थापित यह कॉलेज लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध है। यहाँ कला (BA), विज्ञान (BSc), वाणिज्य (BCom) के साथ-साथ स्नातकोत्तर (MA/MSc) पाठ्यक्रम भी संचालित होते हैं।
यह भी पढ़ें
