लखनऊ, 27 जून , डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय (Dr Shakuntala Misra National Rehabilitation University) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक (नॉन-सीयूईटी) तथा परास्नातक (सीयूईटी एवं नॉन-सीयूईटी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 1 जुलाई 2026 कर दी है। यह जानकारी विश्वविद्यालय की प्रवेश निदेशक प्रो अनामिका चौधरी ने दी।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा एवं अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर देने के उद्देश्य से आवेदन की समय सीमा बढ़ाई गई है। विस्तारित तिथि के तहत अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल के माध्यम से निर्धारित पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय (Dr Shakuntala Misra National Rehabilitation University) के प्रवक्ता प्रो. यशवंत वीरोदय ने बताया कि अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय (Dr Shakuntala Misra National Rehabilitation University) की आधिकारिक वेबसाइट तथा हेल्पलाइन नंबर 8887222060 से प्राप्त कर सकते हैं।
क्या बोले कुलपति आचार्य संजय सिंह
“हमारा प्रयास है कि कोई भी पात्र अभ्यर्थी केवल समयाभाव के कारण प्रवेश प्रक्रिया से वंचित न रह जाए। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 1 जुलाई करने का उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराना है। सभी अभ्यर्थी समय रहते अपना आवेदन पूर्ण कर प्रवेश प्रक्रिया का लाभ उठाएं।”
Trending Video
