जून 28, 2026

International Yoga Day 2026 : सेमरताल में शिक्षकों एवं बच्चों ने एक साथ मिलकर योग किया

op verma

बिलासपुर , 22 जून , सेमरताल – विश्व योग दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विघालय सेमरताल, शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विघालय एवं शासकीय प्राथमिक शाला सेमरताल के शिक्षकों एवं बच्चों ने एक साथ मिलकर योग किया। योग शिक्षक व व्याख्याता अनिल कुमार वर्मा, योग शिक्षिका व प्रधान पाठिका शांति तिर्की एवं योग शिक्षिका व्याख्याता पद्मा द्विवेदी ने योग के विभिन्न आसन, उपासन को सरल तरीके से कराया। मुख्य रुप से भ्रामरी, भस्त्रिका, अनुलोम विलोम, वज्रासन, शशकासन, तितली, ताडासन, वृक्षासन एवं मंडूक आसन के साथ ओम का उच्चारण कराया गया।

International Yoga Day 2026इस अवसर पर संकुल प्राचार्य राजेश शर्मा ने योग के महत्व पर सारगर्भित विचार व्यक्त करते हुए कहा कि योग को हम सबको अपने नियमित दिनचर्या में अपना लेना चाहिए। इससे जीवन में सुख और शांति मिलती है। योग कार्यक्रम के संयोजक संकुल समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा ने आभार प्रगट करते हुए कहा कि शिक्षकों और बच्चों ने अपनी शानदार सहभागिता से योग दिवस के आयोजन को सफल बना दिया। इसके लिए संकुल की ओर से सभी विघालयों को उन्होंने धन्यवाद दिया। योग दिवस पर ग्राम पंचायत के सचिव विजय सूर्यवंशी मौजूद रहे। साथ ही व्याख्याता अदिति दुबे, शैली यादव, अभिलाषा मिश्रा, प्रधान पाठिका इंदिरा कश्यप, नीलिमा निकोसे, राधा टंडन, शशि श्रीवास्तव, बीना ठाकुर, नमिता मिश्रा मौजूद रही। इस मौके पर प्रधान पाठिका शांति तिर्की का जन्मदिवस उत्सव मनाया गया। उन्होंने समस्त योग प्रतिभागियों को केक एवं चना गुण बँटवाकर खुशी जताई। योग दिवस पर मध्यान्ह भोजन प्रभारी पद्मावती मरावी एवं सेवती सूर्यवंशी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

Spread your story