आजमगढ़ , 19 जून महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ ( Maharaja Suhel Dev University, Azamgarh ) के तत्वावधान में राजकीय सम्प्रेक्षण गृह, मऊ में एक दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय ( Maharaja Suhel Dev University, Azamgarh ) के कुलपति ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान सम्प्रेक्षण गृह के बच्चों ने विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। डॉ. साक्षी एवं डॉ. हरेंद्र ने बच्चों की काउंसलिंग कर उन्हें सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। भाषण प्रतियोगिता का संचालन डॉ. विभा ने किया। कला प्रतियोगिता में डॉ. सत्यम, डॉ. प्रतिभा एवं डॉ. कुलदीप ने बच्चों की सृजनात्मक प्रतिभा को निखारते हुए उन्हें आत्म-अभिव्यक्ति के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर डॉ. सत्यम द्वारा विशेष रूप से तैयार की गई पत्रिका का विमोचन कुलपति कुलपति प्रो० संजीव कुमार, के कर-कमलों द्वारा किया गया। समापन सत्र में कुलपति ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुरस्कार वितरण से बच्चों में विशेष उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ।
अपने संबोधन में कुलपति कुलपति प्रो० संजीव कुमार, ने कहा, “अपने विचारों पर ध्यान दीजिए, क्योंकि विचार ही जीवन की दिशा तय करते हैं। हर बच्चे के भीतर असीम संभावनाएँ हैं। आवश्यकता केवल उन्हें सही दिशा, सकारात्मक माहौल और उपयुक्त अवसर देने की है।” यह आयोजन न केवल बच्चों के व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा, बल्कि महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय ( Maharaja Suhel Dev University, Azamgarh ) की सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता का भी सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करता है। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. ऋतंभरा ने किया।
यह भी पढ़ें
