लखीमपुर- खीरी , 13 जून , लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास पासवान ) उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अरविन्द पासवान के निर्देश पर लखीमपुर खीरी में 14 जून को विश्व रक्त दिवस ( World Blood Donor Day ) के अवसर पर 14 जून रविवार को सुबह 10 बजे से रक्तदान दिवस का आयोजन किया जा रहा है , लोजपा ( आर ) के लखीमपुर जिला लखीमपुर खीरी के जिला उपाध्यक्ष और निघासन विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी प्रमोद पांडेय ने यह शिविर आयोजित किया है , उन्होंने कहा कि लखीमपुर के कई अस्पतालों में खून की समस्या से मरीजों के सामने खून उपलब्धता की समस्या पैदा होती है और कई बार मरीजों के जान पर आ जाती है ,
ऐसे में उनकी कोशिश है कि रक्तदान शिविर लगाया जाए और इसमें आने वाले शिविर से कर्मचारियों में भर्ती मरीजों की जीवन रक्षा हो सके, उन्होंने कहा कि है शिविर प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर लगाया गया है , इसमें लखीमपुर खीरी के आसपास के युवक बड़ी संख्या में रक्तदान करेंगे और समाज सेवा का संदेश देंगे ,
यह शिविर लखीमपुर चैरिटेबल ब्लड सेंटर राजापुर लखीमपुर खीरी में 14 जून को सुबह 10 बजे से शुरू होगा . इसमें जिला व मेडिकल विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे , इस शिविर को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है ,
लोजपा ( रामविलास पासवान ) के वरिष्ठ नेता प्रमोद पांडेय ने बताया कि उनकी पार्टी लगातार जन सरोकारों के मुद्दों को लेकर मुखर है और निघासन सहित लखीमपुर खीरी की समस्याओं के समुचित और उचित समाधान के लिए प्रयासरत है . उन्होंने कहा कि लोजपा एनडीए का घटक दल होने के कारण जनता की समस्याओं को सुनने और उनके तत्काल निराकरण में तेजी से कम कर रहा है और उसे सफलता भी मिल रही है,
यह भी पढ़ें
