रायपुर / बिलासपुर , 13 जून , छत्तीसगढ़ में मिश्रण गर्मी को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ में राज्य सरकार से विद्यालय खुलने के लिए 1 जुलाई को जुलाई से विद्यालय खोलने का आग्रह किया है । छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ के संरक्षक सी के महिलांगे कहा कि नए शैक्षिक सत्र 2026- 27 एक जुलाई 2026 से प्रारंभ होना चाहिए. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान समय में भीषण गर्मी देखते भी एक जुलाई से विद्यालयों में पठन-पाठन शुरू करने के निर्देश देने चाहिए .उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भीषण गर्मी पड़ रही है और स्कूलों में छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बड़े बच्चों तक भीषण गर्मी में स्कूल आएंगे .
स्कूल का सब समय सुबह 10:00 बजे से 4:00 बजे तक है और यह समय बहुत कठिन होगा, उन्होंने कहा कि कई स्कूलों में पंखा कूलर की व्यवस्था नहीं है ऐसे में बच्चों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा और छोटे बच्चों के लिए तो यह बहुत कठिन स्थिति है, उन्होंने कहा हालात यह है कि घरों में पंखे – कूलर भी आग उगल रहे हैं , बच्चे स्कूल में कैसे बैठेंगे ? गांव में अक्सर बिजली गुल रहती है . बच्चों की बीमार पड़ने की संभावना अधिक है. इसलिए छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ सरकार से मांग करता है कि छात्र हित में साला प्रारंभ एक जुलाई से सुनिश्चित करें.
इसके पहले छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र कुमार राठौर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर भीषण गर्मी एवं विद्यार्थियों के स्वास्थ्य हित को दृष्टिगत रखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने की मांग कर चुके हैं . मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में प्रदेश अध्यक्ष राठौर ने कहा है कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश के अधिकांश जिलों में अत्यधिक गर्मी एवं लू की स्थिति बनी हुई है , तापमान लगातार 42 से 48 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है .
ऐसे मौसम में विद्यालयों का संचालन विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है, प्रदेश अध्यक्ष राठौर ने पत्र में आगे लिखा है कि छत्तीसगढ़ के अनेक क्षेत्रों में विद्यालय भवनों में पर्याप्त शीतलन व्यवस्था एवं पेयजल की समुचित उपलब्धता न होने से छोटे बच्चों को भीषण गर्मी के बीच विद्यालय आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा तथा लू, डिहाइड्रेशन एवं मौसमी बीमारियों का भी खतरा बढ़ सकता है. इसलिए छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन की ओर से अनुरोध किया जाता है कि विद्यार्थी एवं शिक्षकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 16 जून 2026 से प्रारंभ होने वाले विद्यालय का संचालन को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर ग्रीष्मकालीन अवकाश को 7 से 15 दिवस तक आगे बढ़ाने की कृपा करें.
