रायपुर /इंदोर 23 मई , बालरक्षक प्रतिष्ठान द्वारा रानी अहिल्याबाई होलकर की नगरी अहिल्या परिसर इंदौर में दो दिवसीय राष्ट्रीय शैक्षिक सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया . इस समरोह में जिला सक्ती छत्तीसगढ़ के शिक्षाविदडॉ टीकाराम सारथी को शिक्षा साहित्य कला,पर्यावरण एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतुक्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले नेशनल बेस्ट टीचर अवार्ड2026से अशोक स्तंभ युक्त मोमेंटो, बालरक्षक प्रतिष्ठान पदक एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस समारोह के मुख्य अतिथि डॉ योगेंद्र नाथ शुक्ला, पूर्व प्राचार्य एवं वरिष्ठ साहित्यकार, तथा किशोर गुप्ता उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश प्रशासकीय शिक्षण परिषद, उमेश हार्डिया सीनियर हाई कोर्ट वकील, सत्यनारायण सरवाडिया अध्यक्ष मध्य प्रदेश अशासकीय शिक्षण परिषद, डॉक्टर बबीता कड़ाकिया एडिशनल डायरेक्टर इंस्टिट्यूट ऑफ ला इंदौर, डॉ संजय मालवीय संस्थापक अध्यक्ष ब्रिलिएंट स्कूल इंदौर, फिल्म अभिनेता जूनियर नसीरुद्दीन उर्फ सैफुद्दीन, सुश्री सुप्रिया चौधरी एसीपी यातायात विभाग, सुश्री कामना शर्मा लेखिका, डॉ मनीष दवे प्रतिष्ठित शिक्षाविद साहित्यकार, सुरेश भिड़े लेखक व डॉ कृष्णा जोशी साहित्यकार के विशिष्ट आतिथ्य एवं बाल रक्षक प्रतिष्ठान के अध्यक्ष मनोज चिंचोरे राष्ट्रीय सचिव नरेश बाग तथा मुख्य संयोजक धर्मेश जोशी एवं सुश्री स्मिता राणा की गरिमामयी उपस्थिति रही . डॉ सारथी के इस उपलब्धि पर पूरे डभरा व चन्द्रपुर क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी है।
