लखनऊ, 23 मई। साहित्यिक- सांस्कृतिक संस्था नव परिमल लखनऊ के स्थापना दिवस एवं लोकार्पण समारोह का आयोजन आज 23 मई शनिवार अपराह्न 3.30 बजे स्मृति भवन कबीर शांति मिशन आर 6 /7 विपुल खंड, गोमती नगर लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता काव्यश्री राम प्रकाश त्रिपाठी ‘प्रकाश’ अध्यक्ष नव परिमल संस्थान करेंगे । समारोह के विशिष्ट मुख्य अतिथि लखनऊ विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष और प्रकांड साहित्यकार प्रोफेसर सूर्य प्रसाद दीक्षित होंगे , जबकि विशिष्ट अतिथि गणों में जयशंकर मिश्र पूर्व आईएएस व कुलाधिपति सुशांत विश्वविद्यालय गुरुग्राम , डॉक्टर सर्व नारायण झा निदेशक संस्कृत विश्वविद्यालय लखनऊ परिसर, श्रीमती सुमोना पांडे निदेशक आकाशवाणी लखनऊ, इंजीनियर राजेश अग्रवाल महासचिव कबीर शांति मिशन लखनऊ होंगे ।
कार्यक्रम के प्रमुख अतिथियों में पद्मश्री विद्या बिंदु सिंह और महेश चंद्र द्विवेदी आईपीएस संरक्षक हैं। इस समारोह में वक्ताओं में मुख्य रूप से डॉक्टर कुंवर वीर सिंह ” मुख्य संपादक , डॉ अरुणेंद्र चंद्र त्रिपाठी प्रधान संपादक , डॉ अनिल मिश्रा , उपाध्यक्ष नव परिमल , डॉक्टर उषा सिन्हा उपाध्यक्ष परिमल होंगे इस कार्यक्रम का संचालन संजय मणिमोहन संस्थापक मंडल सदस्य करेंगे । संस्था के महासचिव इंजीनियर उदयभान पांडे ‘ भान ‘ने बताया कि समारोह नव परिमल परिवार की ओर से आयोजित किया जा रहा है । इस कार्यक्रम में लोकार्पित होने वाली पत्रिका शंख सीपी: वार्षिक अंक 2026(स्मृति विशेषांक ) मुख्य रूप से आकर्षक है। उन्होंने बताया समारोह से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है।
