लखनऊ , 21 मई , नगराम क्षेत्र स्थित बहरौली के जवाहरलाल नेहरु इंटर कॉलेज में प्रार्थना सभा में बच्चों को गर्मी की छुट्टियों के दौरान पढ़ाई करने की आवश्यकता और टिप्स बताए गए। शिक्षकों ने बताया कि गर्मी की लंबी छुट्टियां होती हैं इस दौरान पढ़ाई से दूरी नहीं बनाना है। अन्यथा हम कई चीजें भूल जाएंगे। इस दौरान अपने विषय के साथ-साथ बच्चे किस्से, कहानी भी पढ़ सकते हैं, वेस्ट मैटेरियल से उपयोगी घरेलू वस्तुएं बना सकते हैं। कुछ व्यंजन बनाना भी सीख सकते हैं।इसके अलावा नए टॉपिक जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विज्ञान के कुछ प्रोजेक्ट इंस्पायर अवार्ड की तैयारी आदि विषयों पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने बताया की स्वास्थ्य में योग का विशेष महत्व है जिसके कारण सरकार प्रत्येक वर्ष योग दिवस से संबंधित अनेक कार्यक्रम आयोजित करती है हमें इनका लाभ लेना चाहिए तथा प्रतिदिन योग करना चाहिए । योग एक तरह का फ्री इलाज है जिससे अनेक बीमारियां अपने आप दूर रहती हैं। विद्यालय में बीच-बीच में इसका अभ्यास कराया जाता है तथा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पतंजलि योग समिति द्वारा मिनी स्टेडियम गंगागंज में आयोजित विशेष कार्यक्रम में बच्चे प्रतिभाग करते हैं जिसके लिए बच्चों को 21 जून 2026 को प्रातः 5:00 बजे विद्यालय बुलाया गया है।
योग समिति की ओर से बच्चों को यूनिफॉर्म दी गई है जिसका वितरण कर दिया गया है जो बच्चे विद्यालय नहीं आए थे उन्हें ड्रेस प्राप्त होते ही सूचना देकर विद्यालय बुलाया जायेगा जिससे वह कार्यक्रम के पूर्व अपनी यूनिफॉर्म टेलर से सिलवा सकें।
ग्रीष्मावकाश के पूर्व विद्यालय का अंतिम कार्य दिवस होने के उपलक्ष्य में जंग बहादुर वर्मा राम रानी मेमोरियल ट्रस्ट जौरास बाराबंकी की ओर से कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों का18 मई 26 को टेस्ट कराया गया जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा एवं शिक्षक शंभू दत्त , कल्लू राम ने पुरस्कार प्रदान किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि उन्होंने जंग बहादुर वर्मा राम रानी मेमोरियल ट्रस्ट जौरास बाराबंकी को न्यूनतम एक लाख रुपए दान करने का संकल्प लिया है जिसके फिक्स डिपॉजिट से प्राप्त आय से प्रतिवर्ष प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को छात्रवृत्ति दी जायेगी। कार्यक्रम के पश्चात सभी बच्चों को बेसन के पकौड़े और मीठा नींबू का शरबत पिलाया गया। इस अवसर पर पतंजलि योग समिति गंगागंज लखनऊ के अध्यक्ष नागेश वर्मा, समाजसेवी रवि वर्मा,शिक्षक शंभू दत्त, प्रधानाध्यापक गुमानी खेड़ा अनिल कुमार वर्मा तथा समस्त शिक्षक एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे। ग्रीष्मावकाश 21 में से 30 जून तक रहेगा। इस दौरान प्रोजेक्ट प्रवीण के अंतर्गत सिलाई प्रशिक्षण प्रातः 7.30 से 10.30 तक प्रतिदिन चलेगा।

