लखनऊ, 20 मई , उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने आज 20 मई को निदेशक जनगणना उत्तर प्रदेश को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश के गर्म मौसम और लू को देखते हुए जनगणना कार्य एक माह बढ़ाने का आग्रह किया है .
निदेशक जनगणना उत्तर प्रदेश को लिखे पत्र में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने कहा है कि 22 मई से मकान गणना शुरूहो रही है जबकि उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में मौसम गर्म ओर लू चल रही है.विंध्याचल के आसपास जिलों में सूखी पहाड़ियां है और मौसम स्वास्थ्य के लिए हितकारक नहीं है . जनगणना कार्य में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, इसलिए मौसम को देखते हुए जनगणना कार्य एक माह के लिए आगे बढ़ा दिया जाए ताकि शिक्षकों के स्वास्थ्य पर किसी प्रकार का विपरीत असर न पड़े.
