प्रयागराज , 26 मार्च, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य को रामनवमी ( UP Ram Navami Holiday) के उपलक्ष में 26 एवं 27 मार्च दोनों दिन बोर्ड परीक्षा कॉपियों का मूल्यांकन कार्य स्थगित करने का निर्णय लिया है. पहले ही 26 मार्च को स्थगित करने का निर्णय लिया गया था .
परिषद की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि रामनवमी ( UP Ram Navami Holiday) के उपलक्ष में अब 26 एवं 27 मार्च दोनों दिन प्रदेश के सभी बोर्ड परीक्षा कॉपी के मूल्यांकन केन्द्रों में मूल्यांकन कार्य स्थगित रहेगा. इस प्रकार अब मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों को 26 व 27 मार्च को अवकाश मिल गया है . हालांकि राजधानी लखनऊ के कुछ शिक्षकों की शिकायत है कि उन्हें 26 मार्च को मूल्यांकन कार्य के लिए बुलाया गया है लेकिन किसी भी मूल्यांकन केंद्र प्रभारियों की ओर से इस आशय के निर्देश जारी नहीं किए गए हैं. 27 मार्च को मूल्यांकन कार्य स्थगित रखने का आदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के सचिव भगवती सिंह की ओर से जारी किया गया है.
उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य प्रदेश के विभिन्न मूल्यांकन केन्द्रों में 18 मार्च से चल रहा है . माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज तेजी से मूल्यांकन कार्य को संपादित कराकर नियत तिथि तक मूल्यांकन कार्य को समाप्त करना चाहती है ताकि बोर्ड परीक्षा 2026 के परीक्षा परिणाम तैयार करने के लिए उपयुक्त समय मिल सके.
