- छत्तीसगढ़ में ऐसी व्यवस्था की जाए जिससे शासकीय कर्मचारी को महंगाई भत्ता के लिए हड़ताल की जरूरत ना पड़े
- .नवरात्रि का पावन पर्व पर महंगाई भत्ता की घोषणा की जाये, क्योंकि छत्तीसगढ़ के कर्मचारी महंगाई भत्ता की आस लगाए बैठे हैं.
रायपुर /बिलासपुर , 26 मार्च, छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ के पूर्व प्रांताध्यक्ष और वर्तमान में संरक्षक सी के महिलांगे ने विष्णु देव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ से मांग की है कि छत्तीसगढ़ के अधीनस्थ पेंशनर्स कर्मचारियों को महंगाई भत्ता वर्तमान समय में 55% दिया जा रहा है, जबकि नियमित कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 58% दिया जा रहा है. छत्तीसगढ़ सरकार डबल इंजन की सरकार से और मोदी की गारंटी के तहत मध्य प्रदेश की भांति छत्तीसगढ़ के अधीनस्थ पेंशनर्स कर्मचारियों को भी 1 जनवरी 2025 से महंगाई भत्ता एरियर्स सहित भुगतान किया जावे नवरात्रि का पावन पर्व पर महंगाई भत्ता की घोषणा की जाये क्योंकि छत्तीसगढ़ के कर्मचारी महंगाई भत्ता की आस लगाए बैठे हैं.
उन्होंने बताया छत्तीसगढ़ में ऐसी व्यवस्था की जाए जिससे शासकीय कर्मचारी को महंगाई भत्ता के लिए हड़ताल की जरूरत ना पड़े और मध्य प्रदेश के आश्रित ना हो ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि केंद्र के समान महंगाई भत्ता की घोषणा अभिलंब शासन को करना चाहिए , इसके लिए मांग पत्र और हड़ताल की आवश्यकता ही ना पड़े और पूर्व की भांति महंगाई भत्ता नियमित रूप से शासन के निर्णय अनुसार एरियर्स सहित भुगतान की व्यवस्था की जाए .

संरक्षक सी के महिलांगे ने कहा की नियमित कर्मचारियों को भी केंद्र के समान महंगाई भत्ता और सेवानिवृत्ति हो चुके पेंशनर्स को भी उनको हक के लिए हड़ताल न करना पड़े और नहीं मांग पत्र देना पड़े महंगाई भत्ता कर्मचारियों का एक अधिकार है छत्तीसगढ़ शासन की डबल इंजन की सरकार और संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी से निवेदन है कि अभिलंब महंगाई भत्ता केंद्र के समान घोषणा के जाने की मांग की जाती है मध्य प्रदेश की भांति छत्तीसगढ़ में भी महंगाई भत्ता नवरात्रि के पावन पर्व पर अति शीघ्र आदेश जारी करने की कृपा करें .
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स को अभी वर्तमान समय में 55% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, महंगाई भत्ता 3% की घोषणा अति शीघ्र किया जाए, ताकि महंगाई भत्ता 58% हो सके . छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ के द्वारा केंद्र के समान महंगाई भत्ता दिए जाने की मांग मोदी की गारंटी और डबल इंजन की सरकार विष्णु देव साय जी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन रायपुर से की जाती है.
