–
लखनऊ, 23 मार्च, विश्व जल दिवस’ पर एक संगोष्ठी उत्तर प्रदेश जन कल्याण समिति राजाजीपुरम लखनऊ के कार्यालय पर समिति के अध्यक्ष शिवा कान्त त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में लोगों से अपील की गई कि बूँद- बूँद जल बचाएँ। जल का अपव्यय रोकें। पेड़-पौधों का अधिक से अधिक रोपने की आवश्यकता है।
संगोष्ठी में महामंत्री शिव शंकर सिंह,उपाध्यक्ष बी.एल.अवस्थी व सोमेश त्रिपाठी,कोषाध्यक्ष विमल कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री रमेश चंद्र रस्तोगी, एस.बी.मौर्य,ओ.पी.मिश्र,मनीष तिवारी, मोहित अवस्थी आदि उपस्थित थे।
