लखनऊ, 23 मार्च , लखनऊ में 22 मार्च को आयोजित प्रतिष्ठित इंटर डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दयानंद इंटर कॉलेज (Dayanand Inter College – Indira Nagar Lucknow ) के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय (Dayanand Inter College – Indira Nagar Lucknow ) का नाम गौरव के साथ ऊँचा किया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी 8 विद्यार्थियों ने अनुशासन, समर्पण एवं अद्वितीय खेल कौशल का परिचय दिया।

विद्यार्थियों ने यह उल्लेखनीय सफलता प्रशिक्षक आशुतोष जायसवाल जी (Dayanand Inter College – Indira Nagar Lucknow ) के कुशल मार्गदर्शन, सतत अभ्यास एवं विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। उनके निर्देशन में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 1 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक एवं 4 कांस्य पदक अर्जित किए, जो विद्यालय (Dayanand Inter College – Indira Nagar Lucknow ) के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।

पदक विजेता छात्र-छात्राओं का विवरण इस प्रकार है:
- तैसीम अली (कक्षा 8) – स्वर्ण पदक
- अजीत (कक्षा 8) – कांस्य पदक
- शिवांश मौर्य (कक्षा 6) – कांस्य पदक
- दिव्यांश मौर्य (कक्षा 4) – कांस्य पदक
- आदित्य वर्मा (कक्षा 4) – कांस्य पदक
- आदित्य आर्य (कक्षा 4) – रजत पदक
- प्रियांशी विश्वकर्मा (कक्षा 5) – रजत पदक
- कृष्णा बाजपेयी (कक्षा 5) – रजत पदक

बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से खुश होकर Taekwondo Federation of India द्वारा प्रोत्साहित एवं UP Taekwondo Association द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय (Dayanand Inter College – Indira Nagar Lucknow ) को भी एक ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया, जो दयानंद इंटर कॉलेज के लिए अत्यंत गर्व एवं सम्मान का विषय है।

विद्यालय (Dayanand Inter College – Indira Nagar Lucknow ) के प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकों ने इस शानदार उपलब्धि पर सभी विजेता विद्यार्थियों एवं उनके प्रशिक्षक को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी दयानंद इंटर कॉलेज (Dayanand Inter College – Indira Nagar Lucknow ) के विद्यार्थी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय (Dayanand Inter College – Indira Nagar Lucknow )एवं जनपद का नाम रोशन करते रहेंगे।
