

- बाल मेला प्रत्येक वर्षानुसार शानदार छत्तीसगढ़ी व्यंजन का स्टाल लगाया गया था जिसमें फरा, चीला,अरसा,चीला, मुर्रा,बोबरा मुख्य रूप से स्टाल लगाया गया था आज शा उ मा वि सेमरताल,शा क पूर्व मा शाला सेमरताल के विद्यार्थियों ने भरपुर बाल मेला का आनंद उठाया।
बिलासपुर , 14 नवम्बर , संकुल केन्द्र सेमरताल अंतर्गत शा क पूर्व मा शाला सेमरताल में 14नवम्बर बाल दिवस( Children’s Day 2025) के सुअवसर पर बाल मेला के साथ शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संकुल प्राचार्य अनिल कुमार वर्मा, शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा शाला विकास समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार धीवर जी के उपस्थिति में मां सरस्वती जी एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया विद्यार्थियों के द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर आनंद मय बना दिया। उपस्थित अभ्यागत अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर सम्मानित किया।

तत्पश्चात कक्षा सातवीं एवं आठवीं के विद्यार्थियों ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू भाषण की प्रस्तुति दी गई। विद्यार्थियों ने बाल मेला के साथ साथ हमारे देश के संस्कृति वेषभूषा भाषा, से संबंधित बहुत ही सुंदर मिश्रित नृत्य,डांस,कथक,नृत्य कर सबको आनंदित कर दिया।
संकुल प्राचार्य अनिल कुमार वर्मा जी ने बाल दिवस के सुअवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का सबसे ज्यादा दो चीजो से प्यार करते थे पहले बच्चों को बहुत प्यार करते थे और दुसरा गुलाब का फुल को पसंद करते थे इसलिए नेहरू जी ने अपने जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।
आज के विद्यार्थी कल के भविष्य हो बच्चों को देव तुल्य कहा गया हैं। बच्चों को हर कोई प्रेम करते हैं मां बाप भाई बहन सबके आप चहेते हैं। कभी कभी डाट भी पड़े तो बुरा नहीं मानना चाहिए क्योंकि माता पिता शिक्षक कभी भी अपने बच्चों का बुरा नहीं सोचते। बाल मेला प्रत्येक वर्षानुसार शानदार छत्तीसगढ़ी व्यंजन का स्टाल लगाया गया था जिसमें फरा, चीला,अरसा,चीला, मुर्रा,बोबरा मुख्य रूप से स्टाल लगाया गया था आज शा उ मा वि सेमरताल,शा क पूर्व मा शाला सेमरताल के विद्यार्थियों ने भरपुर बाल मेला का आनंद उठाया।
trending video
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी का भरपुर सहयोग रहा उन्होंने पुरा बाल मेला का व्यवस्था का संचालन सफलता पूर्वक संपन्न किया। सुमन राजेन्द्र कौशिक जी ने विद्यार्थियों का श्रृंगार, ड्रेस, और सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल संचालन किया अनिता बोरकर एवं क्रांति सिंगरोल जी ने विद्यार्थियों का तैयारी रिहर्सल में भरपूर सहयोग किया। आज के पुरी टीम को प्रधान पाठक शांति तिर्की जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
