

- कार्यक्रम के दौरान ऐपइनवेंटिव फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि यह पहल केवल कंप्यूटर उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यालय के बच्चों को निःशुल्क तकनीकी प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। ताकि छात्र डिजिटल शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़कर प्रतिस्पर्धी माहौल में अपने भविष्य को संवार सकें।
लखीमपुर खीरी, 24 सितम्बर , ग्रामीण शिक्षा को तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में ऐपइनवेंटिव फाउंडेशन ने एक सराहनीय कदम उठाते हुए ब्लॉक ईसानगर के प्राथमिक विद्यालय चिकवनपुरवा में बुधवार को अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब की स्थापना की। कार्यक्रम का शुभारंभ धौरहरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय श्री विनोद शंकर अवस्थी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अखिलानन्द रॉय एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष मौर्य ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
अपने उद्बोधन में विधायक श्री अवस्थी ने कहा कि –”आज के समय में डिजिटल शिक्षा बच्चों की सबसे बड़ी आवश्यकता है। ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर ही हम उन्हें आत्मनिर्भर बना सकते हैं।”
कार्यक्रम के दौरान ऐपइनवेंटिव फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि यह पहल केवल कंप्यूटर उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यालय के बच्चों को निःशुल्क तकनीकी प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। ताकि छात्र डिजिटल शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़कर प्रतिस्पर्धी माहौल में अपने भविष्य को संवार सकें।

संस्था ने आगे बताया कि आने वाले समय में इसी तरह की पहल अन्य विद्यालयों में भी की जाएगी, जिससे ग्रामीण अंचल के अधिक से अधिक बच्चों को आधुनिक शिक्षा का लाभ मिल सके। इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष संतोष मौर्य ब्लॉक कार्यकारणी से सुनील वर्मा शशिकांत महेश विश्वकर्मा, नित्यानंद मिश्रा, दुर्गेश पाण्डे,नरेश कुमार, शरद कुमार गुप्ता,अरुण गुप्ता, सर्वेश सिंह ,मंजू लाल एवं अन्य विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ, छात्र-छात्राएँ एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया और बच्चों में तकनीकी शिक्षा को लेकर विशेष उत्सुकता देखने को मिली।
