

- कार्यक्रम में डॉ. अनामिका सिंह राठौर, डॉ. विजेता दीक्षित, डॉ. प्रीति , डॉ. अपर्णा टंडन आदि उपस्थित रही। संपूर्ण कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंशु केडिया के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।
- डॉ सुषमा मिश्रा द्वारा छात्राओं को संबोधित करते हुए एन एस एस के महत्व एवं विकास पर प्रकाश डाला गया। इन्होंने बताया कि NSS का मुख्य उद्देश्य युवाओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित करना है .
लखनऊ, 24 सितम्बर , खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज ( Khun Khun Ji Girls PG College ) में “राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस” के अवसर पर आज दिनांक 24 सितम्बर 25 को प्रथम एक दिवसीय शिविर का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. सुषमा मिश्रा (पूर्व एन एस एस संयोजक लखनऊ विश्वविद्यालय)द्वारा सरस्वती मां की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण तथा दीप प्रज्वलन के द्वारा हुई।

डॉ सुषमा मिश्रा द्वारा छात्राओं को संबोधित करते हुए एन एस एस के महत्व एवं विकास पर प्रकाश डाला गया। इन्होंने बताया कि NSS का मुख्य उद्देश्य युवाओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित करना और उन्हें समाज के विकास में योगदान देने के लिए तैयार करना है। इसके माध्यम से युवाओं का व्यक्तिगत विकास होता है, जिसमें नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क, और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। इन्होंने एन एस एस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि NSS के कार्यक्रम समुदाय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जैसे कि शिक्षा, स्वास्थ्य, और पर्यावरण संरक्षण। साथ ही NSS के स्वयंसेवक समाज के विभिन्न वर्गों की मदद करते हैं, जैसे कि गरीब, वृद्ध, और विकलांग लोगों की सहायता करना।

राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर आज महाविद्यालय ( Khun Khun Ji Girls PG College ) में एक पोस्टर प्रतियोगिता जिसका शीर्षक “स्वच्छ भारत अभियान” था, का भी आयोजन हुआ । इस प्रतियोगिता में शालू मौर्या बी.ए प्रथम वर्ष प्रथम स्थान पर तथा सोनम गौतम बी ए प्रथम वर्ष द्वितीय स्थान पर रही। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रुचि यादव ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में डॉ. अनामिका सिंह राठौर, डॉ. विजेता दीक्षित, डॉ. प्रीति , डॉ. अपर्णा टंडन आदि उपस्थित रही। संपूर्ण कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंशु केडिया के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।
trending video
