
- निर्णय लिया गया कि 15 अप्रैल को उक्त समस्याओं के निराकरण हेतु एक मांग पत्र शिक्षा निदेशक को वार्ता करके सौंपा जाए. मंडलीयअध्यक्ष विधान चंद द्विवेदी ,आलोक सिंह सुभाष राजपूत सुनील मिश्रा आदि ने एक सप्ताह में अपेक्षित कार्यवाही न होने पर शिक्षा निदेशक माध्यमिक के कार्यालय पर उपवास तथा अग्रिम संघर्ष किए जाने की आवश्यकता बताई।
लखनऊ , 13 अप्रैल , , campussamachar.com, माध्यमिक शिक्षक संघ ( पाण्डेय गुट ) की राज्य परिषद की बैठक लखनऊ में दारुलसफा बी ब्लॉक कामन हाल में प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संगठन के प्रधान संरक्षक अमरनाथ सिंह एवं संरक्षक भगवान शंकर त्रिवेदी ने संगठन के विस्तार हेतु मंडलवार प्रादेशिक पदाधिकारीयों को दायित्व सौंपे जाने की बात रखी।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों की सेवा सुरक्षा से संबंधित धारा 21 पदोन्नति से संबंधित धारा 12 तथा तदर्थ प्रधानाचार्यो से संबंधित धारा 18 जो शिक्षा चयन बोर्ड द्वारा निरसित कर दी गई है, में से धारा 21 एवं धारा 12 का उपचार माध्यमिक शिक्षा अधिनियम 1921 में उल्लिखित है । इसी के अनुसार शिक्षा निदेशक को अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया जाना चाहिए। इस बिंदु पर कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र द्विवेदी, वीरेंद्र सिंह ,उपाध्यक्ष जगदीश पांडे ,महिला उपाध्यक्षा तारा सिंह, नन्हे सिंह ,संजय बाजपेई , प्रदेश मंत्री सुरेंद्र पाल ,राज बहादुर पाठक आदि ने उक्त समस्याओं को लेकर बड़ा संघर्ष करने की आवश्यकता जताई।
उक्त समस्या के निवारण हेतु प्रदेश महामंत्री आशीष सिंह , संगठन प्रवक्ता ओपी त्रिपाठी , पंकज सिंह, राहुल मिश्रा, अजय सिंह, रामसूरत गुप्ता, गणेश शंकर मिश्रा , प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदकुमार मिश्रा ने कार्य समिति के समस्त पदाधिकारियों द्वारा शिक्षा निदेशक कार्यालय पर एक दिवसीय उपवास किए जाने का प्रस्ताव रखा । निर्णय लिया गया कि 15 अप्रैल को उक्त समस्याओं के निराकरण हेतु एक मांग पत्र शिक्षा निदेशक को वार्ता करके सौंपा जाए मंडलीयअध्यक्ष विधान चंद द्विवेदी ,आलोक सिंह सुभाष राजपूत सुनील मिश्रा आदि ने एक सप्ताह में अपेक्षित कार्यवाही न होने पर शिक्षा निदेशक माध्यमिक के कार्यालय पर उपवास तथा अग्रिम संघर्ष किए जाने की आवश्यकता बताई। प्रदेश संयुक्त मंत्री मिथिलेश पांडे ने कहा कि धारा 21 के समाप्त होने से आए दिन प्रबंधक मनमानी तरीके से शिक्षकों को निलंबित कर रहे हैं, जिससे शिक्षक साथियों को आर्थिक और मानसिक उत्पीड़न हो रहा है।
बैठक को रमेश सिंह भूदत्त शर्मा रमेश चंद मिश्रा नंदा पांडे आदि ने भी संबोधित किया। बैठक का समापन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि संगठन शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण हेतु सदैव तत्पर है तथा उनकी भावनाओं के अनुकूल संघर्ष करने के लिए कृत संकल्प है।
