

- कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा द्वारा महामना मालवीय मिशन उद्यान परिसर में महामना की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया ।
नई दिल्ली, 13 अप्रैल, campussamachar.com, महामना मालवीय मिशन ( Mahamana Malaviya Mission,) के तत्वावधान में आज 13 अप्रैल 2025 महामना मालवीय स्मृति भवन (आई पैक्स) सभागार में “महामना का आर्थिक दर्शन” विषयक पर विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समूचे देश के मालवीय मिशन से जुड़े पदाधिकारियों के अलावा भारी संख्या में समाजसेवी , अधिवक्ता , पर्यावरण विद , संघ विचारक व समाज चिंतक उपस्थित रहे।
महामना मालवीय मिशन की ओर से आयोजित स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री (सड़क निर्माण एवं कॉरपोरेट) हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि महामना मालवीय युग पुरूष थे जिन्होंने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना कर शैक्षणिक जगत में महानतम कार्य किया , लाखों लोग उनके विचारों को आत्मसात कर पूरे विश्व को मानवता का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने आवाहन किया कि हम सब महामना के विचारों को जन जन तक पहुचाएं तभी सनातन समाज मजबूत होगा और भारत विश्व गुरु के पद पर शुशोभित होगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने मालवीय मिशन के स्थापना से लेकर अबतक संगठन द्वारा चलाए जा रहे बहुआयामी समाजोन्मुखी कार्यक्रमों की चर्चा किया और संगठन के कार्यों को समूचे देश में प्रभावी तरीक़ों से क्रियान्वयन करने का आवाहन किया।
संघ विचारक डॉ० रूप नारायण ने महामना पर शोध कार्य विषयक पर वक्तव्य प्रस्तुत कर विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों ने सम्मानित किया . राष्ट्रीय महामंत्री डॉ० वेद प्रकाश सिंह ने मालवीय मिशन का परिचय प्रस्तुत कर उनके विचारों से समूचे शैक्षणिक जगत को जोड़ने का आवाहन किया। समारोह में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश शर्मा , विधायक रविंद्र सिंह नेगी , सभासद शशी चांदना , संरक्षक प्रभु नारायण श्रीवास्तव , अवध क्षेत्र संयोजक प्रोफेसर एस०एन०सिंह , महामंत्री शोमेश वर्धन सिंह एडवोकेट , अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट, बिहार प्रान्त अध्यक्ष विपिन सिंह , संघ विचारक मुकेश पाण्डेय , आर्य समाज नेता विमल पाण्डेय , समाजसेवी मनीष सिंह , राष्ट्रीय सचिव डॉ० अनिमेष , महामंत्री शरद श्रीवास्तव , राकेश कुमार , दिनकर , प्रवक्ता डॉ० पंकज श्रीवास्तव , स्वामी अनंतानंद सरस्वती आदि लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर प्रोफेसर आर०एच तुपकरी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा द्वारा महामना मालवीय मिशन उद्यान परिसर में महामना की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया । समापन अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महामना के आर्थिक दर्शन को जन जन तक पहुचाने का सामूहिक संकल्प भी लिया।
