

- इस कार्यक्रम का संचालन केशव वर्मा सीएससी कन्या बिल्हा व आभार कलेश्वर साहू द्वारा व्यक्त किया गया।
बिलासपुर , 13 अप्रैल , campussamachar.com, नि:शुल्क कोचिंग “शिक्षा एक सेवा” टीम बिल्हा के तत्वाधान में जनपद प्राथमिक शाला बिल्हा के सभागार कक्ष में पीएम श्री नवोदय विद्यालय एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में चयनित छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह वंदना जेन्ड्रे अध्यक्ष नगर पंचायत बिल्हा, सतीश शर्मा उपाध्यक्ष नगर पंचायत बिल्हा, मोहन ढोरिया पार्षद, सुनीता ध्रुव विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिल्हा, देवी प्रसाद चंद्राकर विकासखंड स्त्रोत समन्वयक बिल्हा, गुरदीप सिंह सलूजा शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष के आतिथ्य में आयोजित हुआ।
विकासखंड बिल्हा से नवोदय विद्यालय एवं एकलव्य आदर्श विद्यालय के चयनित 25 छात्रों को इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। वंदना जेन्ड्रे ने कहा कि शासन की योजनाओं को सभी तक पहुंचाने का प्रयास सराहनीय है प्रतिभावान आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं एकलव्य आदर्श विद्यालय सफल होने का अच्छा माध्यम है ।

सतीश शर्मा उपाध्यक्ष ने कहा कि नि:शुल्क कोचिंग का लाभ नगर के साथ पूरे विकास खंड को मिल रहा है जो की बिल्हा नगर के लिए गौरव की बात है। सुनीता ध्रुव विकास शिक्षा अधिकारी एवं देवी प्रसाद चंद्राकर बीआरसी ने स्कूल शिक्षा विभाग के विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए चयनित छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद व शुभकामनाएं दी। केशव वर्मा द्वारा नवोदय विद्यालय एवं एकलव्य आदर्श विद्यालय में दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं एवं शैक्षणिक वातावरण के विषय में विस्तृत से जानकारी दी गई। विदित हो कि नि:शुल्क कोचिंग बिल्हा में कलेश्वर साहू व राजेश यादव प्रधान पाठक कोटिया द्वारा अध्यापन कार्य सेवा दे रहे हैं । शिक्षा एक सेवा टीम की ओर से उपस्थित सभी लोगों के लिए न्योता भोजन का आयोजन किया गया।

ये रहे उपस्थित
ज के इस कार्यक्रम में केदार दुबे, योगेंद्र गौरहा, डी.एन. यादव, दीप्ति अल्फ्रेड, राकेश शुक्ला, संजय यादव, साधराम मरकाम प्रधान पाठक, राजेश यादव, कलेश्वर साहू, पुनीराम साहू, श्वेता केशरी, संतोष साहू, सूर्यकांत कौशिक, अनीता कौशिक, कृष्णा कौशिक, रेखा गायकवाड़, मीना डहरिया, श्यामनाथ बनर्जी, जोसेफ खल्खो, मुरारी कौशिक, कल्याणी कौशिक, शांता मरकाम, मुकेश कौशिक, कांति कंवर, मदन एक्का, मोतीलाल सेन, बेदराम जांगड़े, योगेश्वरी ध्रुव, माधुरी ध्रुव, ज्योति कौशिक, गोदावरी महिलाएंगे, ज्योति तिर्की, अनिता पूनम खल्खो, गोपाल पटेल, यामिनी शर्मा, रूबी ध्रुव, संतोष ध्रुव, श्रीवास मैडम, नेटी सर, जगत सर, हजारी कौशिक, विकास खण्ड बिल्हा के शिक्षक-शिक्षिकाएं, चयनित छात्रों के पालक रसोईया सहित 150 लोग उपस्थित रहें। आज के इस कार्यक्रम का संचालन केशव वर्मा सीएससी कन्या बिल्हा व आभार कलेश्वर साहू द्वारा व्यक्त किया गया।

