लखनऊ , 25 मार्च , पेंशनरों ने काली पट्टी बाँध कर बी.एन.सिंह प्रतिमा ,हजरतगंज,लखनऊ पर 8वें वेतन आयोग में पेंशनरों को न शामिल करने व पुरानी पेंशन लागू करने आदि माँगों को लेकर धरना व प्रदर्शन “संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति ” के आह्वान पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में’ रिटायर्ड शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन, उत्तर प्रदेश’ के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने हिस्सा लिया।

बी.एन.सिंह की प्रतिमा पर पुष्प शिवा कान्त त्रिपाठी,बी.एल.अवस्थी,शंभू दयाल मिश्र,शिव शंकर सिंह,चंद्र प्रकाश अवस्थी आदि ने किया।माननीय प्रधानमंत्री जी को सम्बोधित माँग पत्र कार्यक्रम (संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति) के अध्यक्ष द्वारा जिला अधिकारी द्वारा नामित व्यक्ति को दिया गया।धरना व प्रदर्शन में रिटायर्ड शिक्षक ,अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन,उ.प्र. के प्रांतीय अध्यक्ष शिवाकांत त्रिपाठी साथ में संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति के संयोजक एन.पी.त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे .

