

- राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद लखीमपुर खीरी में शिक्षकों ने बड़ी संख्या में जुलूस निकालकर जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया .
- संगठन के जिला अध्यक्ष संतोष मौर्य और महामंत्री संदीप चौरसिया के नेतृत्व में शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और ज्ञापन देकर सभी ने TET की अनिवार्यता खत्म करने की मांग दोहराई.
लखनऊ, 15 सितम्बर , अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM ) के आह्वान पर आज 15 सितम्बर को देश भर में शिक्षकों ने जिलाधिकारियों के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेज कर TET की अनिवार्यता पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया . शिक्षक महासंघ के निर्देश पर जिला इकाइयों ने आज 15 सितंबर को जुलूस निकालकर ज्ञापन प्रेषित किया .

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में धरना प्रदर्शन भी किया गया और शिक्षकों शिक्षक नेताओं ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए की सेवारत शिक्षकों के लिए TET की अनिवार्यता का विरोध किया और इसे अन्याय बताया . राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद लखीमपुर खीरी में शिक्षकों ने बड़ी संख्या में जुलूस निकालकर जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया . संगठन के जिला अध्यक्ष संतोष मौर्य और महामंत्री संदीप चौरसिया के नेतृत्व में शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और सभी ने TET के अनिवार्यता को खत्म करने की मांग दोहराई.
video देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
https://youtube.com/shorts/tRPKnCmw8C4?feature=share
