
बिलासपुर. शासकीय प्राथमिक शाला नवगवां में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2021 को मनाया गया दानदाताओं के द्वारा शाला के प्रधान पाठक को स्टील पानी टंकी स्वर्गीय तुलाराम खरे जी की स्मृति में संस्था को दान में दिया गया और सरपंच के द्वारा थर्मल स्कैनर दान में दिया गया और शाला प्रबंध समिति के शिक्षाविद लक्ष्मी नारायण खरे जी के द्वारा सैनिटाइजर सीसी दान में दिया गया और शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष के द्वारा 50 मास्क कपड़े द्वारा सील कर शाला में संस्था के प्रधान पाठक सीके महिलांगे को दान में दिया गया है.
कार्यक्रम के अंत में बच्चों को बूंदी -सेव वितरण करके बच्चों को छुट्टी दी गई . संस्था प्रमुख के द्वारा सभी दानदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया गया. कार्यक्रम में सरपंच नवगवां रामचरण सूर्यवंशी, लक्ष्मी नारायण खरे , परमेश्वर खरे, रोहित कुमार खरे,संतन सिंह कांत, कमल किशोर कुर्रे, गोमती कांत, विमला खरे, आरती बंजारे, ईश्वरी गुप्ता, रीना पांडे, अनीशा नूर, निर्मल दास और देवसिंह महादेवा आदि ग्रामवासी और पंचगण उपस्थित रहे.
