
लखनऊ। अटेवा-पेंशन बचाओ मंच, उ0प्र0 द्वारा कल सात दिसंबर 21 को पूरे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर शहीद डॉ. रामाशीष सिंह की पाँचवी पुण्यतिथि मनायी जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंन्धु ने कहा कि 07 दिसंबर 2016 को लखनऊ में पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन में पुलिस लाठीचार्ज में स्व. डॉ. रामाशीष सिंह शहीद हो गये । जिसके बाद से देश भर में आक्रोश फैल गया। अटेवा का संकल्प है कि पुरानी पेंशन बहाल कराना ही उनकी प्रति सच्ची श्रद्धाजलि होगी। प्रदेश महामंत्री डॉ. नीरजपति त्रिपाठी ने कहा कि सभी मुख्यालयों पर पुण्यतिथि पर पेंशन संकत्प दिवस एवं श्रद्धाजलि सभा करके स्व. डॉ. रामाशीष सिंह जी को याद किया जाएगा
प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि लखनऊ में अपराह्न 3.30 बजे पीडब्ल्यूडी मुख्यालय स्थिति एकता सदन में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें कई विभागों के शिक्षक व कर्मचारी भाग लेंगे। इसके अलावा जिलों मे भी विविध आयोजन होंगे । गौरतलब है कि पुरानी पेंशन कि बहाली कि मांग को लेकर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर सफल आंदोलन चल रहा है ।
