CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 60

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पार्टी के संस्थापक संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस के अवसर पर 22 नवंबर को सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। पार्टी की उप्र इकाई के अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की ओर से पार्टी के सभी जिला इकाइयों के वर्तमान व पूर्व पदाधिकारियों, वर्तमान व पूर्व विधायकों, वर्तमान व पूर्व सांसदों, निवर्तमान पदाधिकारियों, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों को इस आशय के निर्देश जारी किए हैं।
प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि इस प्रकार के निर्देश पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से दिए गए हैं। इस निर्देश में कहा गया है कि पूर्व रक्षामंत्री व समाजवादी पार्टी के संस्थापक संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जीवन संघर्षों व राजनीतिक पर विचार गोष्ठियों का आयोजन किया जाय। सादगी के साथ जन्मदिवस मनाया जाय। पार्टी के निर्देश के बाद सभी जगहों में जन्मदिन पर विविध आयोजन करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
राजनीति के बड़े पुरोधा हैं धरतीपुत्र
अपने कार्यकर्ताओं में धरतीपुत्र के नाम से प्रसिद्ध मुलायम सिंह यादव के उप्र के मुयमंत्री से लेकर केंद्र सरकार में रक्षामंत्री तक रहे हैं। उत्तर प्रदेश की कई दशकों तक राजनीति को नियंत्रित करने वाले मुलायम सिंह यादव इटावा से आते हैं और राजनीति में उनका चराा दांव मशहूर है। वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश के मुय विपक्षीदल समाजवादी पार्टी के संरक्षक हैं। उन्होंने ही यह पार्टी खुद बनाई थी और राजनीतिक कौशल के बल पर प्रदेश में एक बार नहीं कई बार सरकार बनाई। वर्ष २०१२ में जब पार्टी बहुमत में आई तो उन्होंने खुद सीएम न बनकर अपने बेटे अखिलेश यादव को सीएम बनाकर एक तरह से उन्हें ही उत्तराधिकारी घोषित कर दिया। एक बार वे देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी पहुंचने से चूक गए और इसके लिए तत्कालीन उनके सहयोगियों को ही जिमेदार माना जाता है।
