

- 32 सदस्यीय संघर्ष समिति की बैठक को प्रमुख रूप् से प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी, शिक्षक विद्यायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी, नेता शिक्षक दल, प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा0 आर0पी0 मिश्र, महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा, डा. प्रमोद कुमार मिश्र, रामेश्वर उपाध्यक्ष, महेश चन्द्र शर्मा, शिव कुमार यादव, डा0 आर0के0त्रिवेदी आदि ने सम्बोधित किया।
लखनऊ, 09 जून,campussamachar.com, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश व्यापी संघर्ष के अन्तर्गत आगामी 20 अगस्त, 2025 को प्रदेश के सभी जनपदों में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों पर धरना होगा और समापन पर जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से मा0 मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किए जाएगे। यह निर्णय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में 65 रायल होटल (विधायक निवास) में सम्पन्न प्रदेश की संघर्ष समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में 01 जुलाई, 2025 से चरणबद्व संघर्ष कार्यक्रम निर्धारित किए गए।

संगठन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा0 आर0पी0 मिश्र एवं महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि संघर्ष समिति के निर्णयानुसार दिनांक 01 जुलाई, 2025 से 19 अगस्त, 2025 तक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा जिसके अन्तर्गत जनपद मण्डल तथा प्रदेश पदाधिकारी एवं सम्बन्धित जनपद के राज्य कार्यकारिणी के सदस्यगण अपने-अपने जनपदों में प्रत्येक शाखा इकाई का दौरा करते हुए की समास्याओं को एकत्र करेगे तथा शिक्षकों को ‘‘संघर्ष अपरिहार्य क्यो‘‘ के सम्बन्ध में जानकारी देगे।
शिक्षक नेताओं ने बताया कि प्रत्येक जनपद में दिनांक 06 जुलाई, 2025 को जिला कार्यकारिणी अपरिहार्य रूप् से बैठक आयोजित की जायगी और उसमें जनजागरण कार्यक्रम को सफल बनाने के सम्बन्ध में व्यापक विचार विमर्श कर आवश्यक निर्णय किए जाएंगे।

32 सदस्यीय संघर्ष समिति की बैठक को प्रमुख रूप् से प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी, शिक्षक विद्यायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी, नेता शिक्षक दल, प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा0 आर0पी0 मिश्र, महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा, डा. प्रमोद कुमार मिश्र, रामेश्वर उपाध्यक्ष, महेश चन्द्र शर्मा, शिव कुमार यादव, डा0 आर0के0त्रिवेदी आदि ने सम्बोधित किया।
