
- कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना होंगे। ये कार्यक्रम लखनऊ के चारबाग स्थित रवींद्रालय में आयोजित होगा।
लखनऊ, 7 मार्च campussamachar.com, | उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना लखनऊ पुस्तक मेले (Lucknow Book Fair) में सात मार्च को जाने- माने लेखकों की पुस्तकों का लोकार्पण करेंगे| इसमें कथाकार, व्यंग्यकार व कवि डॉ. मनीष शुक्ल की पुस्तक प्रोफेसर माँ के लाल के साथ ही वरिष्ठ पत्रकार श्रीधर अग्निहोत्री की किताब भुला न देना शामिल हैं| इसके साथ ही रश्मि कौशल की किताब महाशून्य का विमोचन होग| लोकार्पण समारोह 7 मार्च को अपराह्न साढ़े तीन बज़े होगा। इस समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना होंगे। ये कार्यक्रम लखनऊ के चारबाग स्थित रवींद्रालय में आयोजित होगा।
latest lucknow News : इसके साथ ही काव्य गोष्ठी का आयोजन होगा, जिनमें देशभर के चर्चित कवि भाग लेंगे और काव्य और साहित्य को लेकर विस्तृत चर्चा होगी। समारोह में मुख्य रूप में उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान की प्रधान संपादिका डॉक्टर अमिता दुबे, लखनऊ विश्व विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सौरभ मालवीय, वरिष्ठ साहित्यकार बालेंदु द्वेवेदी, अलका प्रमोद व रेखा बोरा आदि उपस्थित रहेंगे|
