
- इस वर्ष प्रथम बार जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
भोपाल , 13 दिसम्बर, campussamachar.com, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री की मंशानुसार पंच प्राण और आजादी महोत्सव के उपलक्ष्य में 12 से 16 जनवरी, 2025 के मध्य नई दिल्ली में 28वीं राष्ट्रीय युवा उत्सव महोत्सव, 2025 का आयोजन किया जा रहा है।
युवा उत्सव का आयोजन जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर मध्य किया जाना है। संभाग स्तर 27 एवं 28 दिसम्बर 2024, जिला स्तर 18 से 26 दिसम्बर किया जाएगा।
युवा उत्सव 2025 में 15 से 29 वर्ष के युवा विभिन्न विधाओं में प्रतिभागिता कर सकते है। इस वर्ष प्रथम बार जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
युवा उत्सव के लिए आवेदक अपना आवेदन पत्र कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी, 6न. बस स्टॉप, शिवाजी नगर, भोपाल में कार्यालयीन समय में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये मो. न.-9753973212 पर सम्पर्क करें।
