

- योग के आठ अंग यथा यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, और समाधि के पूर्ण लाभ हेतु नियमित योग करना आवश्यक हैं।
बिलासपुर , 21 दिसम्बर ,campussamachar.com, पहले विश्व ध्यान दिवस (World Meditation Day 2024 ) को यादगार बनाने हेतु हर एक द्वारा अपने अपने तरीके से मेडिटेशन कराया गया। हैबिल्ड के सह संथापक व प्रख्यात योग प्रशिक्षक आईआईटीयन सौरभ बोथरा द्वारा 2,87,711 लोगों को एक साथ ऑन लाईन मेडिटेशन करा कर विश्व कीर्तिमान बनाया गया हैं।
World Meditation Day 2024 : बिलासपुर के ललित अग्रवाल भी विश्व कीर्तिमान (World Meditation Day 2024) के सहभागी का प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुऐ बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा सबसे बड़े दिन 21 जून को विश्व योग दिवस व सबसे छोटे दिन 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस (World Meditation Day 2024) घोषित होना भारतीय संस्कृति व प्राचीन काल गणना को पुनर्जीवित, सम्मानित करने दिशा में पहला कदम हैं। उन्होंने बताया कि योग के आठ अंग यथा यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, और समाधि के पूर्ण लाभ हेतु नियमित योग करना आवश्यक हैं।
https://habit.yoga/Lalit_ddb6y लिंक में
bilaspur news today: अग्रिम पंजीयन करवा कर 6 जनवरी 2025 शुरू होने वाले 21 दिवसीय निशुल्क योग में शामिल हो सकते हैं।
