सीतापुर , 08 जून , राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश (संस्कृति विभाग उ०प्र०) एवं राष्ट्रीय कला मंच, अवध प्रांत व एस.आर. के. पब्लिक स्कूल अटरिया, सीतापुर के संयुक्त तत्वावधान में 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला का समापन समारोह एवं विद्यार्थियों द्वारा बनायी गयी कलाकृतियों की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन समारोह सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कला मंच, अवध प्रांत की प्रांत प्रमुख डॉ० सुनीता शर्मा , एस.आर.के. पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डॉ० विनम मोहन सिंह , प्रांत संयोजक हर्षिका सिंह ,समाजसेवी भूपेन्द्र प्रताप सिंह , एस.आर.के. पब्लिक स्कूल की प्राचार्या नीलम मिश्रा की उपस्थिति रही।

