लखनऊ 23 जुलाई , विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज में आज छात्रों, शोधार्थियों, शिक्षकों एवं कार्यालयीन कर्मचारियों के लिए “तनाव प्रबंधन एवं भावनात्मक स्थिरता” विषयक एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज के पद्मश्री योगेश परवीन सांस्कृतिक क्लब एवं छात्र कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। बाह्य संसाधन व्यक्ति के रूप में मैत्री बोध परिवार से श्री अमृतपाल सोंधी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, जिन्होंने इस कार्यशाला का संचालन किया।

श्री सोंधी ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से तनाव कम करने की व्यावहारिक तकनीकियाँ सिखाईं और प्रतिभागियों को संदेश दिया कि वे इन अभ्यासों को कॉलेज परिसर के बाहर भी अपनी दिनचर्या में शामिल करें, ताकि तनावमुक्त जीवन और स्थिर भावनात्मक संतुलन बनाए रखा जा सके।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. राजीव शुक्ल ने की। कार्यक्रम का प्रारंभिक उद्बोधन एवं संचालन प्रो. उषा देवी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. नेहा ने प्रस्तुत किया। इस आयोजन के संयोजक के रूप में सांस्कृतिक क्लब की अध्यक्षा प्रो. नीतू सिंह, सदस्य डॉ. शालिनी साहनी तथा छात्र कल्याण समिति के संयोजक प्रो. अमित वर्धन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यशाला में बड़ी संख्या में छात्रों, शोधार्थियों एवं कॉलेज स्टाफ ने भाग लिया, जिससे यह आयोजन परिसर में स्वस्थ एवं सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक सार्थक प्रयास सिद्ध हुआ।
यह भी पढ़ें
