लखनऊ , 30 मार्च , विद्या मंदिर गर्ल्स हाई स्कूल नरही लखनऊ ( VIDYA MANDIR GIRLS HIGH SCHOOL NARHI) की कक्षा 9 में अध्ययन छात्रा कुमारी तनीशा का भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए चयन किया गया है . छात्रा को मंत्रालय की ओर से ₹10000 की राशि प्रदान की गई है . इस राशि से तनिष्क जिला स्तर पर होने वाले विज्ञान प्रदर्शनी में अपने मॉडल का प्रदर्शन करेगी.
विद्यालय (VIDYA MANDIR GIRLS HIGH SCHOOL NARHI ) की छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार( VIDYA MANDIR GIRLS HIGH SCHOOL NARHI ) की ओर से प्रसन्नता व्यक्त की गई है और परिवार की ओर से छात्र को शुभकामनाएं और बधाई दी गई. उम्मीद जताई गई छात्रा आने वाले दिनों में बाल वैज्ञानिक के रूप में अपनी प्रतिभा को और अधिक निखरेगी ,भारत सरकार द्वारा दी गयी यह सहयोग राशि उसके विज्ञान के प्रति अधिक अभिरुचि पैदा करेगी. इस उपलब्धि पर विद्यालय ( VIDYA MANDIR GIRLS HIGH SCHOOL NARHI ) प्रबंधिका संतोष रस्तोगी, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी एवं प्रधानाध्यापिका संगीता रावत ने इंस्पायर मानक अवार्ड से सम्मानित हुईं संस्था की छात्रा कु तनीषा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं संप्रेषण की किया है।
यह भी पढ़ें
