

लखनऊ, 24 सितम्बर , विश्व हिंदू परिषद लखनऊ पश्चिम शिवाजी नगर प्रखंड स्थित दुर्गा अष्टमी का कार्यक्रम विधायक निवास,राजेंद्र नगर में मनाया गया उसने प्रांत संयोजिका दुर्गा वाहिनी मुद्रा जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ . मुद्रा जी ने नारी अबला नहीं सबला है विषय पर कहा आज की नारी हर परिस्थित में अन्याय के विरुद्ध महिषासुर मर्दनी मां दुर्गा की तरह संघर्ष करने के लिए तैयार है.

कार्यक्रम का संचालन जिला मातृ शक्ति सह संयोजिका अरुणा जी ने किया . कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती सीमा वर्मा अध्यक्षता (इनकम टैक्स अधिकारी) ,जिला दुर्गावाहिनी संयोजिका बबिता जी जिला संस्कृति वेद विद्यालय प्रमुख सुनीता जी एवं जिला मातृ शक्ति सह संयोजिका सरोज जी एवं सैकड़ों की संख्या में बहने उपस्थित रही। यह जानकारी तरनजीत सिंह डंंग (टोनी) जिला सह मंत्री पश्चिम विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत ने दी है .
