
- मंडली के सभी सदस्यों ने एकस्वर में राष्ट्रगीत का गायन करते हुए माननीय प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त किया कि वे आज इसे जन जन तक पहुँचाने हेतु कृतसंकल्पित हैं।
बिलासपुर , 08 नवम्बर , 7 नवंबर 2025 को हमारे राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर पूरे देश सहित शिवमंदिर प्रांगण शुभमविहार में शुभमविहार मानस मंडली द्वारा विशेष आयोजनों किया गया। ललित अग्रवाल ने बताया कि श्री बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जी द्वारा 7 नवंबर 1875 को लिखा गया यह गीत भारत की स्वतंत्रता संग्राम का प्रेरक रहा है। यह गीत भारतीय आत्मा, एकता और मातृभूमि की आराधना का प्रतीक है, जिसने देश को असंख्य बार प्रेरित किया और राष्ट्र की एकता को दृढ़ किया.
इस अवसर पर मानस मंडली के अध्यक्ष अखिलानंद पांडेय, ललित अग्रवाल, अखिलेश द्विवेदी, विनोद अवस्थी, प्रमोद तिवारी, भूपेंद्र यादव, सुरेंद्र दुबे, प्रमोद अवस्थी, रामकिसुन रजक सहित मंडली के सभी सदस्यों ने एकस्वर में राष्ट्रगीत का गायन करते हुए माननीय प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त किया कि वे आज इसे जन जन तक पहुँचाने हेतु कृतसंकल्पित हैं।
