

- आज महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर लखनऊ पश्चिम जिले के विभिन्न प्रखंडों में कार्यक्रम आयोजित किए गए.
लखनऊ, 07 अक्तूबर , पंचांग के अनुसार, हर साल आश्विम माह की पूर्णिमा तिथि पर वाल्मीकि जयंती (Valmiki Jayanti 2025) मनाई जाती है। ऐसे में आज यानी 7 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती मनाई जा रही है। उनके द्वारा संस्कृत में लिखा गया रामायण महाकाव्य हिंदू धर्म के प्रमुख ग्रंथों में से एक है।
आज महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर लखनऊ पश्चिम जिले के विभिन्न प्रखंडों में कार्यक्रम आयोजित किए गए. जिसमें विभाग मंत्री योगेश, जिला बजरंग दल संयोजक यादवेंद्र, जिला मंत्री पंकज, जिला उपाध्यक्ष मनोज, जिला कार्यअध्यक्ष अंकुश सूरी, जिला सहमंत्री तरनजीत और प्रखंड के पदाधिकारी गण वाल्मीकि समाज के बच्चे ,दुर्गेश वाल्मीकि एवं सुशील वाल्मीकि मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

इसी प्रकार प्राचीन हनुमान मंदिर बांस्मंडी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया . इसमें अनुज शर्मा बजरगदल संयोजक, राहुल सिंह धर्मचार्य प्रमुख विहिप, गणेश पवार जी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख विहिप, मंदिर पुजारी शिव शरण दास , सुधा जी, मुकेश धानुक्, भाई लाल धानुक, चंद्र प्रकाश शुक्ला, गुड्डू अवस्थी आदि उपस्थित रहे .
