
लखनऊ , 28 दिसंबर 2024, campussamachar.com, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UPSSSC ) द्वारा 5 जनवरी 2025 को अपराह्न 3:00 बजे से 5:00 तकआयोजित दन्त स्वास्थ्य मुख्य विज्ञानी परीक्षा के लिए तैयारियां चल रही हैं . जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ द्वारा लखनऊ में होने वाली परीक्षा सम्पन्न करने के लिए शिक्ष्कों की ड्यूटी लगा दी गई है . लखनऊ में यह दो परीक्षा केन्द्रों एपी सेन गर्ल्स इंटर कालेज और जय नारायण मिश्र इंटर कालेज लखनऊ पर आयोजित की जा रही है.
गौरतलब है कि मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश के शासन के पत्र द्वारा परीक्षा की सुचिता एवं पवित्रता के दृष्टिगत प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 50% वाहय सहायक पर्यवेक्षक/ कक्ष निरीक्षक की तैनाती का आदेश प्रदान किया गया है, जिसके अनुक्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग ( UPSSSC ) लखनऊ द्वारा प्रावधानित व्यवस्था के अनुसार 50% वाह्य कक्ष निरीक्षक की नियुक्ति की गई है.
जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से इस आशय का परिपत्र जारी करते हुए लखनऊ के दो परीक्षा केदो एपी सेन मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज लखनऊ और श्री जय नारायण मिश्रा इंटर कॉलेज लखनऊ में ड्यूटी के लिए लगाए गए शिक्षकों का विवरण जारी कर दिया गया है. जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि परीक्षा केन्द्रों पर नियुक्त कक्ष निरीक्षक/ सहायक पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया जाता है कि वह आवंटित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा तिथि 5 जनवरी 2025 से एक दिन पूर्व केंद्र व्यवस्थापक द्वारा निर्धारित समय पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से दें तथा परीक्षा तिथि 5 जनवरी 2025 को अपराह्न 1:00 बजे उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वाह निष्ठा पूर्वक करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्वकसंपन्न कराना सुनिश्चित करें. जिला विद्यालय निरीक्षक ने यह भी निर्देशित किया है कि संबंधित प्रधानाध्यापक/ प्रधानाचार्य को निर्देश दिए गए है कि वह अपने विद्यालय के शिक्षकों की नियुक्ति परीक्षा केंद्र पर समय कार्यभार ग्रहण करने हेतु कार्य मुक्त करते हुए उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करें .
परीक्षा केंद्र व नियुक्त किये गए टीचर्स का विवरण जान्ने के लिए नीचे क्लिक करें
दन्त स्वास्थ्य विज्ञानी मुख्य परीक्षा
इसी प्रकार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 5 जनवरी 2025 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:00 तक आयोजित लेखा परीक्षक / सहायक लेखाकार ( सामान्य चयन ) मुख्य परीक्षा जनपद लखनऊ के 15 परीक्षा केदो पर परीक्षा आयोजित की जा रही है. इस परीक्षा में भी जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ द्वारा शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है . इन परीक्षा केन्द्रों में अमीरुद दौला इस्लामिया इंटर कॉलेज लालबाग लखनऊ , आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज लखनऊ, बीएन लाल वोकेशनल इंटर कॉलेज लखनऊ, बाबा ठाकुरदास इंटर कॉलेज लखनऊ, बप्पा श्री नारायण वोकेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज लखनऊ, दयानंद गर्ल्स इंटर कॉलेज महानगर लखनऊ, जीएनएलडी रस्तोगी इंटर कॉलेज लखनऊ, गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज शाहमीना रोड लखनऊ, गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज इंदिरा नगर लखनऊ, गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज गोमती नगर लखनऊ , गवर्नमेंट हुसैनाबाद इंटर कॉलेज लखनऊ , गवर्नमेंट जुबिली इंटर कॉलेज लखनऊ , जीजीआईसी विकास नगर लखनऊ , गवर्नमेंट यूपी सैनिक इंटर कॉलेज सरोजनी नगर लखनऊ, शिया इंटरमीडिएट कॉलेज लखनऊ आदि हैं. यहाँ भी शिक्षकों की ड्यूटी लगाईं गई है .
सम्बंधित शिक्षकों से आग्रह किया जाता है कि अपनी ड्यूटी के लिए परीक्षा केंद्र और परीक्षा ड्यूटी संबंधी जानकारी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ के आदेशों को भली प्रकार पढ़ लें .
परीक्षा केंद्र व नियुक्त किये गए टीचर्स का विवरण जान्ने के लिए नीचे क्लिक करें
लेखा परीक्षक सहायक लेखाकार ( सामान्य चयन ) मुख्य परीक्षा
